-
दुनिया
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
आमिर, सलमान के प्लेन को उड़ाने वाली MP की पायलट संभवी पाठक महाराष्ट्र के Dy CM के साथ हादसे में मृत
-
MP नगरीय विकास विभाग दागदारः दूषित पानी से बदनाम हुआ स्वच्छ Indore तो Bhopal के स्लाटर हाउस में गौ हत्या
-
साँची बौद्ध भारतीय ज्ञान अध्ययन विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय बौद्ध विद्वान का दौरा
-
प्रतिष्ठित VIT ग्रुप के सीहोर कॉलेज में कुप्रबंधन से नाराज छात्रों का हंगामा, गाड़ियां जलाईं, तोड़फोड़…जांच कमेटी बनी
-
प्रधानमंत्री मोदी ने कांग्रेस को बताया जंग लगा लोहा, जिसमें न देखने का सामर्थ्य बचा है न देश हित समझने का
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को भोपाल में भाजपा कार्यकर्ता महाकुंभ में कांग्रेस को जंग लगा लोहा बताया। कांग्रेस में अच्छा देखने का सामर्थ्य बचा है और न ही देश हित को समझने का। मोदी ने करीब 45 मिनिट के अपने भाषण में करीब 20 मिनिट तक कांग्रेस का आलोचनात्म अंदाज में घेरा। पढ़िये रिपोर्ट।
भोपाल के जंबूरी मैदान में प्रधानमंत्री मोदी ने कांग्रेस जैसी परिवारवादी पार्टी कहते हुए कहा कि अगर अब कांग्रेस को मध्य प्रदेश में जरा भी मौका मिल गया तो राज्य को बहुत नुकसान होगा। वह यहां दोबारा सरकार में आ गई तो मध्य प्रदेश को फिर से बीमारू बना देगी। सरकार में फिर आने पर कांग्रेस के नेता राज्य के विकास का पैसा लूट लेंगे। कांग्रेस के पास भविष्य की कोई सोच नहीं बची है। मोदी ने कहा कि वह जंग लगा हुआ लोहा है जो बारिश में खत्म हो जाता है। वह न तो अच्छा देख सकती है और न ही उसे देश हित को समझाने का सामर्थ्य बचा है।




Leave a Reply