-
दुनिया
-
US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
पैरासूट से आए नेताओं को नहीं मिलेगा टिकट: कमलनाथ
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने भोपाल के भेल के दसहरा मैदान में कांग्रेस कार्यकर्ता के प्रश्न के उत्तर में साफ शब्दों में कहा कि पैरासूट से पार्टी में आने वालों को विधान सभा की टिकट नहीं मिलेगा ‘ I पहले उन्हें दो तीन साल पार्टी में काम करना होगा। गाँधी ने राफेल डील और विजय माल्या के देश छोडकर भागने के मामले पर जमकर बरसे। उन्होंने राफेल डील में प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी की तथा विजय माल्या मामले में वित्त मंत्री अरुण जेटली को संलिप्त होने का आरोप लगाया है।कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी सोमवार को मध्यप्रदेश में एक संदेश साफ-साफ दे गये कि इस बार विधानसभा चुनावों में टिकट बंटवारे में इस बार दलबदलुओं को प्राथमिकता नहीं दी जायेगी और कार्यकताओं का महत्व ज्यादा रहेगा। इसके साथ ही राहुल गांधी दलबदलुओं को नया नाम दे गये पैराशूट। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता संघर्ष करता है, लाठी खाता है और जब बारी आती है तो पेराशूट से लोग आ जाते हैं। एक इधर से आता है एक उधर से आता है और कहता है मैं 15-20 साल पहले कांग्रेस में था। राहुल का इशारा दूसरे दलों से कांग्रेस में शामिल होने वाले लोगों की तरफ था।
आंबेडकर लायब्रेरी के सामने चाय पी
राहुल गांधी रोड शो के दौरन आंबेडकर लायब्रेरी स्थित राजू tea स्टाल पर उतरे। काफी देर तक उन्होंने चाय का लुत्फ लिया। इस दौरान कमलनाथ, सिंधिया सहित कई अन्य लोग भी उनके साथ ते। उन्होंने चाय के साथ भजिये और पकोड़े भी खाये। इस दौरान उनके साथ पीसीसी अध्यक्ष कमलनाथ, ज्योतिरादित्य सिंधिया, जीतू पटवारी और अन्य कुछ लोग भी थे।
गांधी ने कहा कि कांग्रेस की सोच प्यार की है और वहीं भाजपा की सोच क्रोध व नफरत की है।
•जिस तरह सचिन तेंदुलकर मैदान में उतरते हैं तो उन्हें रन आॅफ द मशीन कहा जाता है और वहीं मध्यप्रदेश में शिवराज को मशीन आॅफ द घोषणा कहा जाता है। जैसा मुझे पता चला है कि शिवराज ने अभी तक 21 हजार घोषणाऐं करी हैं।
•मध्यप्रदेश बेरोजगारी, बलात्कार, कुपोषण में नंबर वन।
•मोदी जी कहते हैं खाते में 15 लाख आयेंगे, युवाओं को रोजगार मिलेगा, किसानों को सही दाम मिलेगा। लेकिन यह सब घोषणा बनकर रह गया।
•मैं मोदी जी को प्रधानमंत्री नहीं चैकीदार कहूंगा।
•अभी विजय माल्या ने कहा कि मैं लंदन भागने के पहले देश के वित्त मंत्री अरूण जेटली से मिलकर गया। यह बात जेटली ने भी स्वीकारी। उन्होंने यह बात सीबीआई से लेकर किसी को नहीं बतायी। देश का 9000 करोड़ रूपया लेकर माल्या देश छोड़कर भाग गया। उसका नोटिस तक बदल दिया गया। उसे भागने दिया गया। यह पैसा देश की जनता का था, युवाओं का था, किसानों का था।
•राॅफेल घोटाला आप सब लोगों को पता होगा। किस प्रकार अपने मित्र अनिल अंबानी को इसका कांट्रेक्ट दिया गया। वे मोदी जी के साथ प्रतिनिधि मंडल में पेरिस भी साथ गये। अनिल अंबानी पर 45 हजार करोड़ का कर्ज है। उन्होंने कभी हवाई जहाज नहीं बनाया। चैकीदार ने अंबानी से दोस्ती निभायी। न देश के रक्षा मंत्री से पूछा न कैबीनेट से राय ली। सीधे 526 करोड़ रूपये का जहाज 1600 करोड़ रूपये में खरीद लिया। इस तरह आपका पैसा चैकीदार चोरी कर गया। मैंने उनसे आंख में आंख मिलाकर उनसे यह प्रश्न पूछा तो वे कभी इधर देखने लगे, कभी उधर देखने लगे, कभी नीचे कभी ऊपर कभी दाये कभी बायें। लेकिन आंख में आंख मिलाकर बात नहीं करी।
•आप सब व्यापमं के बारे में जानते हो। किस तरह इसमें 50 लोगों की मौत हुई। सब जानते हैं किसने चोरी करी। लेकिन मैं आपको विश्वास दिलाता हूं कि कांगे्रस की सरकार बनने पर व्यापमं हो या ई-टेंडर के चोर हों, उन्हें हम माल्या की तरह भागने नहीं देंगे।
•मध्यप्रदेश का युवा रोजगार चाहता है। चाईना 24 घंटे में 50 हजार लोगों को रोजगार देता है, वहीं मोदी इतनी देर में 450 लोगों को रोजगार देते हैं। आज हर चीज पर मेड इन चाईना लिखा होता है, लेकिन हम चाहते हैं कि हमारे युवा भी कम नहीं। उनकी बनायी चीजों पर मेड इन इंडिया लिखा हो, मेड इन भोपाल लिखा हो, मेड इन मध्यप्रदेश लिखा हो। लेकिन भाजपा आरएसएस के लोग यह नहीं कर सकते, क्योंकि उनमें समझ नहीं। यदि यह कर सकते हैं तो सिर्फ कमलनाथ, सिंधिया कर सकते हैं।
•इन लोगों ने नोटबंदी करी। बहनों, युवाओं, किसानों का पैसा माल्या की जेब में डाल दिया। नोटबंदी का लक्ष्य था काला धन लाना, लेकिन इन्होंने कालेधन को सफेद कर दिया। पूरा देश बैंकों की लाईन में खड़ा रहा, गरीब खड़ा रहा, ईमानदार खड़ा रहा। लेकिन चोर पिछले दरवाजे से कालेधन को सफेद कर गये। गरीबों का पैसा अमीरों की जेब में चला गया।
•हम आपसे वादा करते हैं कि हमारी सरकार आने पर हम गब्बरसिंह टैक्स को बदलकर असली जीएसटी लायेंगे।
•आज चैकीदार से लेकर सब पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर मौन हैं। जब 140 डाॅलर प्रति बैरल क्रूड आईल था तो दाम कम थे और आज जब 70 डाॅलर प्रति बैरल है तो दाम बढ़ रहे हैं। क्योंकि मोदी जी अपने मित्रों को फायदा पहुंचा रहे हैं।
•आज किसान यदि पांच हजार रूपये का कर्ज नहीं भर पाता है तो उसे चोर कहा जाता है और वहीं अमीर करोड़ों का कर्ज लेकर भाग जाता है तो उसे एनपीए कहा जाता है। माल्या, नीरव मोदी, मेहुल चैकसी डिफाल्टर नहीं, लेकिन देश का किसान थोड़ी सी राशि में डिफाल्टर कहलाता है।
•देश के 15 लोगों का साढ़े 12 लाख करोड़ एनपीए है। उद्योगपतियों का डेढ़ लाख करोड़ का कर्ज माफ हो सकता है तो किसानों का कर्ज क्यों नहीं। किसानों ने क्या गलती करी है। हमारी सरकार आने पर हम अपने वादे को दोहराते हैं कि हम किसानों का कर्जा माफ करेंगे। हमने पहले भी 70 हजार करोड़ रू. किसानों के माफ किये हैं।
•मेरे लिये सबसे पहले मध्यप्रदेश की जनता, दूसरे नंबर पर कार्यकर्ता और तीसरे नंबर पर नेता। होता यह है कि कार्यकर्ता संघर्ष करता है, लाठी खाता है और जब बारी आती है तो पेराशूट से लोग आ जाते है। एक इधर से आता है एक उधर से आता है। वो आये उसका स्वागत है, लेकिन हम अपने कार्यकर्ताओं के सम्मान का पहले ध्यान रखेंगे।
•मध्यप्रदेश के कार्यकर्ताओं में करंट है, वह बदलाव चाहता है। प्रदेश की कांगे्रस की सरकार जनता की सरकार होगी, कार्यकर्ताओं की होगी। साथ ही मैं यह भी कहना चाहता हूं कि जो भी मुख्यमंत्री बने या मंत्री बने यदि उसका दरवाजा जनता व कार्यकर्ताओं के लिए खुला नहीं रहा तो वह 15 मिनिट भी पद पर नहीं रह पायेगा।
संबोधन के पश्चात राहुल गांधी जी ने मौजूद कार्यकर्ताआंे से सीधा संवाद किया। वे मंच के सामने बने रैंप पर चलकर कार्यकर्ताओं के बीच गये और उनसे सीधा संवाद किया।
•माया त्रिवेदी (उज्जैन) के महिला सुरक्षा के सवाल पर बोले कि यूपी में किस प्रकार रेप कांड हुआ था, किसने किया था आपको पता है। मोदी जी से लेकर पूरी भाजपा उस पर मौन थी। लेकिन हम आपको वादा दिलाते हैं कि हमारी सरकार आने पर महिला सुरक्षा हमारी प्राथमिकता होगी। हमने मोदी सरकार से भी कहा कि महिला आरक्षण बिल पास करो, हमारी पार्टी का पूरा समर्थन रहेगा। आप जानतो हो कि आरएसएस में महिलाओं को कोई स्थान नहीं, लेकिन हम महिलाओं को ज्यादा से ज्यादा स्थान देंगे।
•हेमंत घाटे (बुरहानपुर) के टिकिट को लेकर सर्वे के सवाल पर बोले हम जमीनी कार्यकर्ताओं को ही टिकिट देंगे, जीतने वाले को ही टिकिट देंगे।
•कलावती भूरिया (झाबुआ) के वनाधिकार कानून में पट्टे निरस्त किये जाने पर बोले हमारी सरकार आने पर आदिवासियों को पूरा हक मिलेगा। इस बिल को हम प्रदेश में लागू करेंगे।
•एक अन्य भ्रष्टाचार के प्रश्न पर बोले कि हमारी सरकार आने पर व्यापमं हों या ई-टेंडर घोटाला हो, सब पर कार्यवाही होगी।
•एकजुटता के प्रश्न पर बोले कांगे्रस एक होकर लड़ेगी। साथ मिलकर लड़ेगी और भाजपा को इस प्रदेश से उखाड़ फैकेगी।
•एक प्रश्न के जबाव में कहा कि टिकिट हम समय पर घोषित कर देंगे।
•एक प्रश्न के जबाव में कहा कि युवाओं को रोजगार देना हमारी प्राथमिकता व लक्ष्य होगा।
—————————————————————-
प्रदेश कांगे्रस अध्यक्ष कमलनाथ ने इस अवसर पर संबोधित करते हुए कहा कि:-
•आज प्रदेश बेरोजगारी, दुष्कर्म, किसानों की आत्महत्या, कुपोषण, भ्रष्टाचार में नंबर वन।
•सौ साल पहले कांगे्रस ने संकल्प लिया था कि देश को अंगे्रजों से आजाद करायेंगे। पहले लड़े थे गोरों से अब लड़ेंगे चोरों से।
•आज हर वर्ग परेशान। आज प्रश्न किसानों की आय बढ़ाने का, युवाओं को रोजगार दिलाने का महिलाओं को सुरक्षा दिलाने का। लेकिन सरकार का इस पर कोई ध्यान नहीं है।
•आप सभी ठान लें तो अगले तीन माह में प्रदेश में कांगे्रस का झंडा लहरायेगा।
प्रदेश कांगे्रस चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष ज्योतिरादित्य सिंधिया ने इस अवसर पर संबोधित करते हुए कहा कि:-
•कांगे्रस राजनीतिक दल नहीं, क्रांति है, जिसने बलिदान देकर आजादी दिलायी। ये हमें राष्ट्रवाद की सीख देते हैं, जबकि इन्होंने खून का एक कतरा तो दूर, पसीने की एक बूंद भी नहीं बहाया। देश की रक्षा के लिए इंदिरा जी व राजीव जी ने अपना बलिदान दिया।
•14 साल बेमिसाल नहीं, बेहाल है।
•आज जीडीपी का मतलब, गैस, डीजल, पेट्रोल के बढ़ते दाम हो गया है।
—————————————————————-
राहुल गांधी जी के कैलाश मान सरोवर की पवित्र तीर्थ यात्रा से लौटने पर हिंदू धर्म की परंपरा के अनुसार शाॅल-श्रीफल देकर प्रदेश कांगे्रस अध्यक्ष कमलनाथ ने प्रदेश के लाखों कार्यकर्ताओं की ओर से उनका सम्मान किया।
इस अवसर पर कांगे्रस का थीम सांग भी राहुल गांधी जी ने जारी किया।
इस संवाद कार्यक्रम में प्रदेश भर से आये हजारों कांगे्रस पदाधिकारियों ने शिरकत करी।
इस अवसर पर कार्यक्रम को नेता प्रतिपक्ष अजयसिंह ने भी संबोधित किया। मंच पर पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजयसिंह, प्रदेश प्रभारी दीपक बावरिया, अरूण यादव, सत्यव्रत चतुर्वेदी, सुरेश पचैरी, कांतिलाल भूरिया, विवेक तन्खा, राजेन्द्र सिंह, राजमणि पटेल, आरिफ अकील, केशव यादव, संजय कपूर, सुधांशु त्रिपाठी, वर्षा गायकवाड़, सज्जन वर्मा, विजय लक्ष्मी साधो, महेन्द्र जोशी, मीनाक्षी नटराजन, गोविंदसिंह राजपूत, उमंग सिंगार, चंद्रप्रभाष शेखर, प्रकाश जैन, शोभा ओझा, नरेन्द्र सलूजा, रामनिवास रावत, बाला बच्चन, सुरेन्द्र चैधरी, जीतू पटवारी, मांडवी चैहान, योगेश यादव, कुणाल चैधरी, विपिन बानखेड़े, ओनिका मेहरोत्रा, अर्चना जायसवाल, अशोकसिंह, महेन्द्र सिंह चैहान आदि उपस्थित थे।
कार्यक्रम का संचालन महामंत्री राजीव सिंह ने किया व आभार जिला कांगे्रस अध्यक्ष कैलाश मिश्रा ने माना।
—————————————————————-
रोड-शो
राहुल गांधी आज दोपहर 1बजकर 10 मिनिट पर भोपाल विमानतल पर आये। जहां प्रदेश कांगे्रस अध्यक्ष कमलनाथ ने तिरंगे सूत की माला पहनाकर उनका स्वागत किया। वहां मौजूद प्रदेश के अन्य नेताओं ने भी पुष्प गुच्छ भेंट कर राहुल जी का स्वागत किया।
उसके पश्चात राहुल गांधी जी कार द्वारा लालघाटी चैराहे पर पहुंचे। जहां पर ग्यारह नन्हीं-मुन्नी कन्याओं ने तिलक लगाकर व आरती उतारकर उनकी अगवानी की। इस अवसर पर ग्यारह पंड़ितों ने मंत्रोच्चार द्वारा उनका स्वागत किया। उसके पश्चात राहुल गांधी जी व प्रदेश कांगे्रस अध्यक्ष कमलनाथ के साथ ज्योतिरादित्य सिंधिया, दिग्विजयसिंह, दीपक बावरिया, सुरेश पचैरी, अजय सिंह, अरूण यादव, विवेक तन्खा, कांतिलाल भूरिया, राजमणि पटेल, आरिफ अकील एक बस में सवार हुए। वहां से उनका रोड-शो प्रारंभ हुआ जो कलेक्टोरेट, इमामी गेट सदर मंजिल, कमला पार्क, पाॅलिटेक्निक चैराहा, बाण गंगा, रोशनपुरा चैराहा, अपेक्स बैंक, पीसीसी, ज्योति टाॅकीज, चेतक ब्रिज, कस्तूरबा नगर तिराहे से अन्ना नगर होते हुए संवाद स्थल भेल दशहरा मैदान पहुंचा।
पूरे रास्ते प्रदेश भर से आये लाखों कांगे्रस कार्यकर्ताओं ने सड़कों के दोनों ओर खड़े होकर, सैकड़ों मंच लगाकर, पुष्प वर्षा कर गर्मजोशी से राहुल गांधी का स्वागत किया। डेढ़ बजे प्रारंभ हुआ उनका यह रोड पांच बजे दशहरा भेल मैदान पहुंचा। जहां पर उनका संवाद कार्यक्रम प्रारंभ हुआ जो डेढ़ घंटे तक चला।
भोपाल के इतिहास में पहली बार इतना ऐतिहासिक स्वागत किसी नेता का हुआ। यह स्वागत भोपाल के इतिहास में यादगार के रूप में दर्ज हो गया। लाखों कांगे्रस कार्यकर्ताओं के साथ भोपाल की जनता ने पलक-पावड़े बिछाकर बड़ी गर्मजोशी के साथ राहुल जी का स्वागत किया।




Leave a Reply