पूर्व वित्त मंत्री यशवंत सिन्हा के साथ आलोक अग्रवाल

नरसिंहपुर में पूर्व वित्तमंत्री यशवंत सिन्हा से आम आदमी पार्टी के प्रदेश संयोजक आलोक अग्रवाल मिले. किसानों की लड़ाई में शामिल होने आए पूर्व वित्त मंत्री सिन्हा के साथ धरने परलंबी बातचीत हुई।आम आदमी पाटी के प्रदेश संयोजक आलोक अग्रवाल ने नरसिंहपुर में किसानों की समस्याओं पर बात करते हुए कहा कि आज प्रदेश में हर जगह किसानों की जमीन छीनी जा रही है और उनकी मांगों पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यह सरकार महज चुनाव की भाषा समझती है।

धरने पर बैठे रहेंगे

जब तक किसानों की मांगें नहीं मान लीं जाती है, तब तक वे पूर्व वित्त मंत्री यशवंत सिन्हा और किसान नेता शिवकुमार शर्मा उर्फ कक्का जी के साथ धरने पर बैठे रहेंगे। वे नरसिंहपुर के गाडरवाड़ा में बन रहे एनटीपीसी प्लांट से प्रभावित किसानों की मांगों के समर्थन में पूर्व वित्त मंत्री यशवंत सिन्हा और किसान नेता शिवकुमार शर्मा उर्फ कक्का जी के धरने में शामिल होकर किसानों की लड़ाई में शामिल होने गए थे। उन्होंने कहा कि 4 फरवरी को आम आदमी पार्टी किसानों की मांग के समर्थन पर पूरे प्रदेश में प्रदर्शन करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today