-
दुनिया
-
US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
पुलिस मुख्यालय परिवार द्वारा आठ सेवानिवृत्त कर्मचारियों को भावभीनी विदाई
पुलिस मुख्यालय की विभिन्न शाखाओं से माह जुलाई में सेवानिवृत्त आठ कर्मचारियों को पुलिस महानिदेशक विवेक जौहरी सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने शुक्रवार को भावभीनी विदाई दी। पुलिस महानिदेशक जौहरी ने सभी को पुष्प गुच्छ एवं स्मृति चिन्ह भेंट किए और उनके स्वस्थ एवं सुखी जीवन की कामना की। सेवानिवृत्त कर्मचारियों को उनके विभिन्न स्वत्व (क्लेम) भुगतान के आदेश भी प्रदान किए गये।
पुलिस मुख्यालय के खुला प्रांगण में आयोजित विदाई समारोह में अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक श्री आदर्श कटियार, श्री विजय कटारिया, श्री जी.पी. सिंह, श्री अनिल कुमार, श्री मिलिंद कानश्कर सहित अन्य अधिकारी, कर्मचारी एवं सेवानिवृत्त कर्मचारियों के परिजन उपस्थित थे।
पुलिस मुख्यालय से सेवानिवृत्त कार्यवाहक निरीक्षक श्री नफीस हुसैन काजी, सूबेदार (अ) श्रीमती शारदा चौधरी, उपनिरीक्षक श्री गोविंद सिंह मेहरा, उपनिरीक्षक (अ) श्री पुरूषोत्तम सिंह राजपूत, कार्यवाहक उपनिरीक्षक (अ) श्री रमेश प्रसाद साहू, सहायक उपनिरीक्षक (अ) श्री इफ्तेखार मोहम्मद खान, सहायक उपनिरीक्षक (अ) श्रीमती मधु चौधरी और प्रधान आरक्षक (अ) श्री धनबहादुर थापा को पुलिस मुख्यालय परिवार ने बुधवार को भावभीनी विदाई दी।
सहायक पुलिस महानिरीक्षक कल्याण शाखा श्रीमती ऋचा चौबे ने सेवानिवृत्त कर्मचारियों के कार्यकाल पर प्रकाश डाला। विदाई समारोह में मौजूद अधिकारियों ने सभी सेवानिवृत्त कर्मचारियों की मेहनत और लगन की सराहना की।




Leave a Reply