-
दुनिया
-
US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
पीएम मोदी ने कहा कांग्रेस न खुद बदलना चाहती, न देश को बदलने देना चाहती है
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भोपाल में कहा कि कांग्रेस न तो खुद बदलना चाहती है न देश को बदलने देना चाहती है। कांग्रेस देश को बीसवीं शताब्दी में ले जाना चाहती है। मोदी ने यह बात कार्यकर्ता महाकुंभ में कांग्रेस की पिछली सरकारों को लेकर युवाओं को अपने पूर्वजों से पूछने का कहा और कहा कि उन्हें अभाव में रखने के लिए सिर्फ और सिर्फ कांग्रेस पार्टी है। पढ़िये रिपोर्ट।
मोदी ने सोमवार को भोपाल में कार्यकर्ता महाकुंभ में कहा कि कांग्रेस विकसित भारत से जुड़े हर प्रोजेक्ट का विरोध करती है। यूपीआई का विरोध किया गया था और उसका पूरा विश्व गुणगान कर रहा है। मगर कांग्रेस को यह पसंद नहीं है। भाजपा विकास के काम करती है। चौड़ी सड़कें बना रहा है तो वंदे भारत जैसी ट्रेनें ला रही है और रेलवे स्टेशनों का विकास किया जा रहा है। मगर यह भी कांग्रेस को नहीं पच रहा है। भाजपा बुलट ट्रेन पर काम कर रही है तो कांग्रेस इसकी भी आलोचना कर रही है। भव्य संसद भवन बनाया तो देशभर में प्रशंसा हो रही है लेकिन कांग्रेस पहले दिन से ही नकारात्मकता फैला रहा है।
कांग्रेस एक परिवार का गौरव गान करती है
मोदी ने कहा कि कांग्रेस ने प्रजातंत्र को परिवारतंत्र बनाकर रख दिया है। वह एक ही परिवार का गौरव गान करती रहती है। कांग्रेस हमेशा गरीब को गरीब बनाकर रखा। गरीब को तरसाती रहती थी। देश को गरीब रखा और जिनसे उन्हें वोट मिल सकता था उन्हें ही योजनाओं का लाभ दिया। लोगों को अभाव में रखा। लोगों को रोटी-कपड़ा-मकान में ही उलझाकर रखा।




Leave a Reply