पार्टी छोड़ने के पहले MLA वीरेंद्र रघुवंशी बोले सिंधिया समर्थक मंत्री सिसौदिया भ्रष्टाचार को मानते हैं ‘नेग’
Thursday, 31 August 2023 12:26 PM adminNo comments
मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के पहले दल-बदल का सिलसिला तेज होता जा रहा है। आज भाजपा के विधायक वीरेंद्र रघुवंशी ने प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा को दो पेज का इस्तीफा भेजकर पार्टी छोड़ दी। उन्होंने ज्योतिरादित्य सिंधिया समर्थक मंत्री महेंद्र सिंह सिसौदिया पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए और कहा कि वे इसे नेग मानते हैं। पढ़िये रिपोर्ट।
विधानसभा चुनाव के पहले नेताओं की निष्ठाएं बदलने का क्रम जारी है और आज भाजपा को जबरदस्त झटका मिला है। विधायक वीरेंद्र रघुवंशी ने भाजपा छोड़ने का ऐलान किया। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का संसदीय क्षेत्र रहे शिवपुरी की कोलारस विधानसभा क्षेत्र के विधायक हैं वीरेंद्र रघुवंशी। उन्होंने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा को प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफे के दो पेज में भ्रष्टाचार के मुद्दे को उठाया है और सिंधिया समर्थक मंत्री महेंद्र सिंह सिसौदिया के भ्रष्टाचार संबंधी बयान का हवाला भी दिया जिसमें सिसौदिया ने भ्रष्टाचार को उन्होंने नेग बताया था।
जल्द कांग्रेस की सदस्यता लेने की संभावना माना जा रहा है कि रघुवंशी दो सितंबर 2023 को प्रदेश कांग्रेस के एआईसीसी प्रभारी रणदीप सिंह सुरजेवाला, स्क्रीनिंग कमेटी के अध्यक्ष जितेंद्र सिंह की मौजूदगी में कांग्रेस की सदस्यता लें। वे 2014 के पहले तक भी कांग्रेस में ही थे। गौरतलब है कि रघुवंशी के कांग्रेस में शामिल होने के पहले सागर के दो बड़े नेता राजकुमार धनौरा और नीरज शर्मा, पूर्व राज्यपाल रामनरेश यादव की पौत्रवधु निवाड़ी की रोशनी यादव ने कांग्रेस पार्टी ज्वाइन की है तो कांग्रेस से रीवा के पूर्व विधायक पति-पत्नी अभय और उनकी पत्नी नीलम मिश्रा भाजपा में वापस जा चुके हैं। अभी चुनाव की तारीखें घोषित नहीं हुईं और नेताओं का दल बदल का सिलसिला उसके बाद और तेज होने की संभावना है। यह माना जा रहा है कि इस बार इस दौड़ में नेताओं की पसंद कांग्रेस ज्यादा हो सकती है।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि सनातन संस्कृति के 16 संस्कारों में पाणिग्रहण संस्कार का विशेष महत्व है। यह संस्कार ही परिवार परंपरा की निरंतरता का आधार बनता है। पाणिग्रहण संस्कार का संत - 28/12/2025
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष, श्रद्धेय कुशाभाऊ ठाकरे की पुण्यतिथि पर सादर श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि नैतिकता, आदर्श व सिद्धांतों के - 28/12/2025
राज्य निर्वाचन आयुक्त श्री मनोज श्रीवास्तव ने बताया है कि नगरीय निकाय एवं पंचायत उप निर्वाचन की सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। उप निर्वाचन के लिए मतदान 29 दिसंबर को होगा। सचिन राज्य निर्वा - 28/12/2025
पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री ( स्वतंत्र प्रभार) श्रीमती कृष्णा गौर ने रविवार को आनंद नगर स्थित मिल्खा सिंह मैदान में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम का - 28/12/2025
Leave a Reply