-
दुनिया
-
US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
पाकिस्तान के क्षतिग्रस्त पुल को भोपाल का बताना दिग्विजय को महंगा पड़ा
सोशल मीडिया पर किसी पोस्ट पर विश्वास करना कांग्रेस के महासचिव व पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह को इतना महंगा पड़ा कि उन्हें अपने ट्वीटर एकाउंट पर लोगों ने बेहद भला-बुरा कहा। अभद्र भाषा का भी इस्तेमाल किया और उनके साथ उनके परिवार पर भी कुछ पोस्ट की गईं। मामला एक क्षतिग्रस्त पुल का था जिसे ट्वीट करते हुए अजय दुबे नामक व्यक्ति ने पोस्ट किया था जिस पर विश्वास कर दिग्विजय सिंह ने उसे अलग से पोस्ट कर भाजपा नेता पर तंज कसा। दिग्विजय सिंह के क्षतिग्रस्त पुल की पोस्ट देखते हुए लोगों ने जमकर भड़ास निकाली। उस पोस्ट को फर्जी बताया और कहा कि क्षतिग्रस्त पुल पाकिस्तान के रावलरपिंडी का है। लोगों ने दिग्विजय सिंह के साथ कभी राहुल गांधी तो कभी मणिशंकर अय्यर तो कभी उनकी पत्नी अमृता सिंह के साथ तंज कसते हुए ट्वीट किए। कुछ लोगों ने ऐसी गंदी भाषा का इस्तेमाल किया जो आमतौर पर सभ्य व्यक्ति इस्तेमाल नहीं कर सकता। हालांकि बाद में दिग्विजय सिंह ने अपने ट्वीट पर गलती भी मांगी। इसके पहले मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी दिग्विजय सिंह के ट्वीट पर कटाक्ष किया।




Leave a Reply