-
दुनिया
-
US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
परिवहन के अभियान में बिना परमिट के चलती मिलीं 192 वाहन
मध्यप्रदेश के परिवहन विभाग ने मई महीने में विशेष अभियान चलाकर शुरूआती नौ दिन में करीब साढ़े दस हजार वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की जिसमें बिना परमिट के सड़कों पर दौड़ती हुई 192 वाहन मिले। इसमें सबसे ज्यादा 29 शहडोल तो 19 सिंगरौली, बड़वानी में 16, धार में 15 और विदिशा में 12 गाड़ियां परमिट के बिना ही चलाई जाती मिलीं। जानकारी के मुताबिक प्रदेश में परिवहन विभाग ने मई के महीने में वाहनों की चैकिंग का विशेष अभियान चलाया है जिसमें शुरूआती नौ दिन में करीब एक करोड़ से ज्यादा राशि वाहनों के खिलाफ विभिन्न तरह की अनियमितताएं व कानून का पालन नहीं करने पर वसूली की गई है। 10 हजार 570 वाहनों के खिलाफ कार्रवाई कर यह राशि वसूल की गई है।
विशेष अभियान में ओवरलोडिंग करने पर 17.44 लाख, बिना फिटनेस के गाड़ी चलाने पर 5,39 लाख, परमिट के बिना गाड़ी चलाने पर 22,67 लाख, बिना बीमा के वाहन चालन करने पर 1.19 लाख, सही ढंग से नंबर प्लेट नहीं लगाने पर 59 हजार, ड्रायवर और कंडक्टर के विरुद्ध करीब ढाई लाख, प्रेशर हार्न पर 86 हजार, आपातकालीन खि़ड़की नहीं होने पर तीन हजार, प्रदूषण के मापदंड के अनुरूप गाड़ी नहीं पाए जाने पर 5.80 लाख और मोटरयान अधिनियम की अन्य धाराओं में 47 लाख से ज्यादा की राशि वसूली की गई है।




Leave a Reply