-
दुनिया
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
आमिर, सलमान के प्लेन को उड़ाने वाली MP की पायलट संभवी पाठक महाराष्ट्र के Dy CM के साथ हादसे में मृत
-
MP नगरीय विकास विभाग दागदारः दूषित पानी से बदनाम हुआ स्वच्छ Indore तो Bhopal के स्लाटर हाउस में गौ हत्या
-
साँची बौद्ध भारतीय ज्ञान अध्ययन विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय बौद्ध विद्वान का दौरा
-
प्रतिष्ठित VIT ग्रुप के सीहोर कॉलेज में कुप्रबंधन से नाराज छात्रों का हंगामा, गाड़ियां जलाईं, तोड़फोड़…जांच कमेटी बनी
-
पंकज ने खोला फेब्रिकेशन का कारखाना
मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना से 11 लाख रुपये ऋण लेकर रायसेन निवासी पंकज पवार ने अपनी फेब्रिकेशन की फैक्ट्री प्रारम्भ कर दी है। पंकज ने बी.एस.सी की डिग्री प्राप्त करने के बाद स्वयं का रोजगार स्थापित करने का मन बनाया। आर्थिक मदद उसे आदिम जाति वित्त विकास निगम द्वारा मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना के माध्यम से मिल गई है। पंकज ने माह अक्टूबर 2017 में वेल्डिंग की दुकान खोली। अब धीरे-धीरे काम बढ़ने लगा है। दुकान पर पहले दो युवकों को मासिक वेतन पर रखा था। अब काम बढ़ने के कारण 6 युवकों को काम पर लगाया है। पंकज अब अपनी दुकान से न केवल स्वयं के परिवार का बेहतर पालन-पोषण कर रहा है, बल्कि 6 अन्य लोगों को भी रोजगार दे रहा है। पंकज ने बताया कि अब प्रति माह 50 हजार रुपए की आमदनी हो रही है। इससे उसे बैंक की किश्त चुकाने में किसी तरह की कठिनाई नहीं आ रही है। पंकज को दुकान खोले हुए अभी चार माह ही हुए है, लेकिन बढ़ते हुए काम को देखकर दुकान के विस्तार की योजना बना रहा है। पंकज को स्वीकृत 11 लाख रुपए के ऋण में एक लाख 65 हजार रुपए की सब्सिडी भी मिली है।




Leave a Reply