-
दुनिया
-
US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
नौकरी इस्तीफा देने के बाद उसे स्वीकार कराने एसडीएम की न्याय यात्रा, पढ़िये किन लोगों पर लगा रहीं आरोप
छतरपुर जिले में एसडीएम निशा बांगरे अपने इस्तीफे को स्वीकार कराने के लिए भोपाल तक न्याय यात्रा पर निकल गईं हैं। नौ अक्टूबर को उनकी न्याय यात्रा भोपाल पहुंचेगी। एसडीएम इस्तीफे को स्वीकार नहीं करने के खिलाफ हाईकोर्ट तक पहुंच चुकी हैं और वहां से 10 दिन में निराकरण के निर्देशों के बाद भी कार्रवाई नहीं होने पर आला अधिकारियों पर मंशा पर सवाल उठाए हैं। पढ़िये रिपोर्ट।
राज्य प्रशासनिक सेवा की अधिकारी निशा बांगरे अनुसूचित जाति की हैं और बैतूल जिले के आमला की हैं। करीब साढ़े तीन महीने पहले अपने मकान के गृह प्रवेश के लिए शासन द्वारा अनुमति नहीं देने के बाद इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद वे गृह प्रवेश कार्यक्रम में शामिल हुईं थीं। निशा विधानसभा चुनाव लड़ने की तैयारी में हैं लेकिन उनका इस्तीफा स्वीकार नहीं होने से वे परेशान हैं। वे हाईकोर्ट तक इसके लिए लड़ाई लड़ चुकी हैं लेकिन उनका आरोप है कि वहां भी राज्य शासन द्वारा गलत ढंग से जानकारी देकर इस्तीफे को लटकाकर रखा जा रहा है।
आज से न्याय यात्रा पर निकलीं निशा
निशा बांगरे ने अपने अधिकारों की रक्षा के लिए गृह कस्बे से भोपाल तक की न्याय यात्रा शुरू की है। सुबह 11 बजे आमला में यज्ञ करने के बाद उन्हें उनके पति, तीन साल के बच्चे और मां-मामा ने पैदल यात्रा के लिए रवाना किया। उनकी यात्रा में चार पहिया गाड़ी पर रथ भी चल रहा है और रास्ते में उन्हें लोगों द्वारा सराहा जा रहा है। लोगों का आशीर्वाद लेने वे उनके घर तक पहुंच रही हैं।
Posted in: bhopal news, Uncategorized, अन्य, मध्य प्रदेश, मेरा मध्य प्रदेश, राज्य
Tags: bhopal, bhopal hindi news, bhopal khabar, india, madhya pradesh, madhya pradesh . india




Leave a Reply