निर्वाचन आयोग के निशाने पर भिंड-राजगढ़, मीटिंग में नसीहत

भारत निर्वाचन आयोग ने भोपाल में मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव की तैयारियों की समीक्षा के दौरान भिंड कलेक्टर को निजी स्कूल में मतदान केंद्र बनाने पर तो राजगढ़ कलेक्टर को मतदान प्रतिशत बढ़ाने पर जरूरत से ज्यादा समझदारी बताने पर नसीहत मिल गई। भिंड कलेक्टर को कहा गया कि इतना संंवेदनशील जिला होने के बाद मतदान केंद्र बनाने संबंधी काम में लापरवाही कैसे बरती तो राजगढ़ कलेक्टर ने मतदान प्रतिशत बढ़ाने के सवाल पर मतदाताओं को पीले चावल देने, नुक्कड़ नाटक करने की बातों पर डाट मिल गई।भारत निर्वाचन आयोग ने विधानसभा चुनाव 2018 के लिए प्रदेश के सभी संभागायुक्त, कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी, पुलिस महानिरीक्षक, उप पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस अधीक्षक की दो दिवसीय समीक्षा बैठक शुरू की। बैठक में मुख्य निर्वाचन आयुक्त श्री ओ.पी.रावत, निर्वाचन आयुक्त द्वय श्री सुनील अरोरा और श्री अशोक लवासा ने म.प्र. विधानसभा चुनाव-2018 के लिये स्टेट स्वीप प्लान और पुलिस मार्गदर्शिका पुस्तक का विमोचन किया। साथ ही मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय द्वारा विधानसभा निर्वाचन के लिये आईटी नवाचार के रूप में बनाये गये ईएमएसआईई एप का शुभारंभ किया।
प्रदेश में निर्वाचन के लिये आईटी नवाचार के रूप में ऑनलाईन इलेक्शन प्लानर एप बनाया गया है। इलेक्शन मॉनिटिरिंग सिस्टम फॉर इन्क्रेडिबल इलेक्शन (एम्‍सी) में इलेक्शन प्लानिंग के लिये 380 चुनाव गतिविधियों को चुनाव चक्र के 6 चरणों और 25 विषयों में विभाजित किया गया है, जिस पर जिला निर्वाचन अधिकारी के लिये सुलभ संदर्भ जानकारी उपलब्ध हो सकेगी। जिला स्तर पर चुनाव संबंधी कौन सी गतिविधियाँ समय अनुसार संचालित हो रही है और किन गतिविधियों में विलंब हो रहा है, यह देखा जा सकेगा। इस ऑनलाईन इलेक्शन प्लानर की 3 प्रमुख विशेषताऐं हैं, जिसमें ईजी डाटा इन्ट्री, ईजी मॉनिटिरिंग और ईजी रिव्यू किया जा सकेगा। प्रत्येक जिला निर्वाचन अधिकारी इसमें लॉग इन करेगा, जिसकी मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी समीक्षा कर सकेंगे।
भोपाल के नर्मदा भवन में आयोजित बैठक में भारत निर्वाचन आयोग के अन्य वरिष्ठ अधिकारी और उप निर्वाचन आयुक्त श्री उमेश सिन्हा, संदीप सक्सेना और श्री चन्द्रभूषण कुमार, डायरेक्टर जनरल श्री धीरेन्द्र ओझा, श्री दिलीप शर्मा (चुनाव व्यय) भारत निर्वाचन आयोग और सुश्री शैफाली सरन अपर महानिदेशक पत्र सूचना कार्यालय और प्रवक्ता भारत निर्वाचन आयोग भी उपस्थित थीं। निर्वाचन आयोगकमिश्नर, कलेक्टर और पुलिस अधिका‍रियों की बैठक में निर्देश दिए गए। भारत निर्वाचन आयोग ने स्टेट स्वीप प्लान और पुलिस मार्गदर्शिका पुस्तक का विमोचन किया।

निर्वाचन आयोग ने तीन दिवसीय दौरे में मगंलवार को सुबह राष्ट्रीय राजनीतिक दलों की अलग-अलग मीटिंग बुलाई थी। बैठक में भाजपा, कांग्रेस के अलावा बसपा, कम्युनिस्ट पार्टी और आम आदमी पार्टी भी शामिल थीं। फर्जी मतदाताओं को लेकर एकबार फिर कांग्रेस ने अपनी बात रखी। उन्होंने अपनी पुरानी शिकायत और आयोग के रवैये के बारे में बताया। वहीं, आप ने वीवीपैट को एक दिन विधानसभा के कम से कम बीस मतदान केंद्रों पर गिने जाने की मांग की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today