-
दुनिया
-
US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
नाटक अबाउट राम का मंचन हुआ
आदिवासी लोक कला एवं बोली विकास अकादमी मध्यप्रदेश संस्कृति परिषद् द्वारा मध्यप्रदेश जनजातीय संग्रहालय में कठपुतली कला की विविध शैलियों पर केंद्रित ‘पुतुल समारोह‘ के समापन अवसर पर आज अनुरूपा रॉय(नई दिल्ली) के निर्देशन में पुतली में नवप्रयोग पर एकाग्र नाटक‘अबाउट राम‘ का मंचन संग्रहालय के मुक्ताकाश मंच पर हुआ|कठपुतली संचालकों और कलाकारों ने प्रस्तुति की शुरुआत श्री राम से की| जिसमें कठपुतलियों के माध्यम से दिखाया कि श्री राम समुद्र के किनारे खड़े हो विचार कर रहे हैं| वह सोच में हैं कि अब यह समुद्र किस तरह पार करें? इसके बाद श्री राम युक्ति निकालकर अपनी सेना के साथ समुद्र पार करते हैं| अतः श्री राम और रावण का युद्ध होता है| अंततः श्री राम रावण को हरा कर सीता और भाई लक्षमण के साथ अयोध्या वापस आ जाते हैं| तभी उनकी प्रजा में सीता के प्रति अविश्वास पैदा होता देख श्री राम, सीता को वन में भेज देते हैं| इस पूरी प्रस्तुति में श्री राम के सम्पूर्ण जीवन को कठपुतलियों के माध्यम से कलकारों ने मंच पर प्रस्तुत करने का प्रयास किया| इस प्रस्तुति की समय सीमा लगभग 50 मिनट रही| इस नाटक का मंचन देश ही नहीं विदेशों के भी कई कला मंचों पर हो चूका है| जिनमें फ्रांस, ऑस्ट्रिया, जर्मनी और स्पेन आदि प्रमुख हैं|
प्रस्तुति के दौरान मंच पर कलाकारों में अविनाश यादव, पवन वाघमारे और मोहम्मद शमीम ने अपने कठपुतली सञ्चालन और भावों से दर्शकों को मन्त्रमुग्ध कर दिया| इस प्रस्तुति के दौरान संगीत में अभिजीत बनर्जी ने, प्रकाश परिकल्पना में मिलिंद श्रीवास्तव ने और इस प्रस्तुति का निर्देशन अनुरूप रॉय ने किया| प्रस्तुतियों के दौरान कई बार दर्शकों ने करतल ध्वनि से कठपुतली संचालकों का उत्साहवर्धन किया|




Leave a Reply