नवीन हाई स्कूल नेहरू नगर को मिलेंगे फर्नीचर – राज्य मंत्री श्री जोशी

तकनीकी शिक्षा (स्वतंत्र प्रभार), स्कूल शिक्षा एवं श्रम राज्य मंत्री श्री दीपक जोशी ने शासकीय नवीन हाई स्कूल, नेहरू नगर में राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण दिवस पर आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता के विजेता विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया। उन्होंने स्कूल में फर्नीचर उपलब्ध करवाने की घोषणा की।

श्री जोशी ने कहा कि विद्यार्थी 12वीं की परीक्षा में 70 प्रतिशत से अधिक अंक लायेंगे तो उनके आगे की पढ़ाई का खर्च सरकार उठायेगी। उन्होंने मुख्यमंत्री मेधावी विद्यार्थी प्रोत्साहन योजना के बारे में विस्तार से बताया। श्री जोशी ने कहा कि न खुद गंदगी करें और न दूसरों को करने दें। उन्होंने कहा कि बिजली और पानी की बचत करके भी देश-सेवा कर सकते हैं।श्री जोशी ने चित्रकला प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली आंचल वर्मा, द्वितीय स्थान पर रही संगीता प्रजापति और तृतीय स्थान पर रहे सुमित विश्वकर्मा को पुरस्कृत किया। इसके साथ ही अनेक प्रतिभागियों को सांत्वना पुरस्कार तथा एनसीसी केडेट्स को प्रमाण-पत्र वितरित किये। कार्यक्रम में ऊर्जा विकास निगम के अधिकारी और शिक्षक उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today