नगरीय निकाय चुनाव के लिए बीजेपी प्रत्याशी घोषित

भारतीय जनता पार्टी ने नगरीय निकाय चुनाव के लिए प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है. भाजपा ने 5 नगर पालिका और 10 नगर परिषद अध्यक्ष पदों के प्रत्याशी घोषित किए हैं. प्रदेश में कुल 19 नगरीय निकायों में चुनाव और एक नगरी निकाय में उपचुनाव होना है. चुनाव में मतदान 17 जनवरी को होगा और 20 जनवरी को मतगणना होगी.नगर पालिका अध्यक्ष पद के लिए बड़वानी मैं प्रेम सिंह पटेल, बसंती बाई यादव, धार में अनिल जैन बाबा, मनावर में श्रीमती मनु बाई पाटीदार, पीथमपुर में कविता वैष्णव, नगर परिषद अध्यक्ष पद के जेतहरि सुनीता जैन, अंजड़ आरती बंसल, पलसूद रमा वास्कले, राजपुर मुकेश कुशवाहा, धर्मपुरी प्रशांत विनोद शर्मा, कुक्षी मुकाम सिंह किराड़, राजगढ़ ज्ञानेंद्र मूरत, सरदारपुर रोमा मंडलोई, ओमकारेश्वर अंतरसिंह राजाराम बारे, और सिमरिया कुंजी लाल कुशवाहा को प्रत्याशी बनाया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today