-
दुनिया
-
UNO के आह्वान पर JAYS ने मनाया विश्व आदिवासी दिवस, जल, जंगल और जमीन के प्रति जागरूक हुए आदिवासी
-
बागेश्वर सरकार की ज़िंदगी पर शोध करने पहुची न्यूजीलैंड के विश्वविद्यालय की टीम
-
Rahul Gandhi ने सीजफायर को BJP-RSS की सरेंडर की परंपरा बताया, कहा Modi करते हैं Trump की जी हुजूरी
-
ऑपरेशन सिंदूर ने बताया आतंकवादियों का छद्म युद्ध, प्रॉक्सी वॉर नहीं चलेगा, गोली चलाई जाएगी तो गोले चलाकर देंगे जवाब
-
मुंबई-दिल्ली एक्सप्रेस-वे पर कामलीला, नेताजी की महिला शिक्षक मित्र संग आशिकी का वीडियो वायरल
-
नए मंत्रियों को विभागों का बंटवारा, पुराने मंत्रियों से विभाग भी वापस
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अपने मंत्रिमंडल के नए मंत्रियों को आज विभागों का बंटवारा कर दिया है। साथ ही पुराने मंत्रियों से विभाग भी वापस लिए हैं। कैबिनेट मंत्री नारायण सिंह कुशवाह को नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा, बालकृष्ण पाटीदार को श्रम (स्वतंत्र प्रभार) एवं किसान कल्याण एवं कृषि विकास विभाग एवं जालम सिंह पटेल को आयुष (स्वतंत्र प्रभार) एवं कुटीर व ग्रामोद्योग मंत्रालय सौंपा गया है।
मंत्रियों के विभागों के फेरबदल में पुराने मंत्रियों के विभागों में फेरबदल किया गया है। कुसुम मेहदेले से जेल विभाग छीनकर अंतरसिंह आर्य को सौंपा गया है, जबकि आर्य से कुटीर एवं ग्रामोद्योग का दायित्व लेकर जालम सिंह को स्वतंत्र प्रभार दिया गया है। ओमप्रकाश धुर्वे से श्रम मंत्रालय लेकर बालकृष्ण पाटीदार को श्रम विभाग का स्वतंत्र प्रभार सौंपा गया है। धुर्वे के पास सिर्फ खाद्य मंत्रालय रहेगा। वहीं राज्यमंत्री सुरेन्द्र पटवा से किसान एवं कृषि विकास विभाग का दायित्व लेकर पाटीदार को दिया गया है। इसी तरह ऊर्जा मंत्री पारस जैन से नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा का विभाग लेकर नारायण सिंह कुशवाह को सौंपा गया है। शिवराज मंत्रिमंडल में कुसुम मेहदेले के पास सिर्फ पीएचई मंत्रालय बचा है। पहले कुसुम के पास सबसे ज्यादा विभाग थे।
चुनावी साल में मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पिछले दिनों अपने मंत्रिमंडल का विस्तार किया। राजभवन में आयोजित समारोह में नारायण सिंह कुशवाहा, बालकृष्ण पाटीदार और जालम सिंह पटेल को राज्यपाल आनंदीबेल पटेल ने शपथ दिलाई। काछी समाज को प्रतिनिधित्व देने के लिए ग्वालियर (दक्षिण) से विधायक नारायण सिंह कुशवाह, लोधी समाज को ध्यान में रखते हुए नरसिंहपुर विधायक जालम सिंह पटेल और पाटीदार वर्ग से खरगोन विधायक बालकृष्ण पाटीदार को शामिल किया गया है।
Leave a Reply