दलितों के साथ अपने घर पर भोजन करुंगी तब पवित्र हो जाएंगेः भारती

दलितों को लेकर इस समय देशभर में जिस तरह का राजनीतिक माहौल गरमाया है, इस बीच केंद्रीय मंत्री उमा भारती दलितों के घर जाकर भोजन करने की राजनीति पर सवाल ख़ड़े कर दिएं हैं। उन्होंने दलित के साथ सामाजिक समरसता भोज में भोजन करने से इनकार कर दिया और कहा िक मैं तब धन्य होऊंगी जब अपने घर पर किसी दलित को खाने पर बुलाकर उसे भोज कराऊं।
उमा भारती छतरपुर जिले के नौगांव एक कार्यक्रम में आई थीं और बुधवार को इस कार्यक्रम के दौरान यह टिप्पणी की थी। पार्टी से लाइन से एकदम अलग हटकर बयान दिए जाने को राजनीतिक हल्कों में अपने कद के विपरीत बयान बाजी बताई जा रही है। उल्लेखनीय है कि भाजपा जहां दलितों के साथ सामाजिक समरसता भोज में भोजन कर दलितों को साधने की कोशिश कर रही है, वहीं मोदी सरकार में मंत्ती ने इस भोजन पर ही सवाल उठा दिए हैं|केंद्रीय मंत्री उमा भारती ने कहा कि ” उन्होंने कहा जब दलित हमारे घर आकर साथ बैठकर भोजन करेंगे तब हम पवित्र हो जाएंगे| दलित को जब मैं अपने घर में अपने हाथों से खाना परोसूंगी तब मेरा घर धन्य हो जाएगा|  उन्होंने कहा कि दलितों के घर नेताओं के जाने के बदले दलितों को हमारे घर आना चाहिए और साथ में बैठकर भोजन करना चाहिए| 

छतरपुर के नौगांव के ददरी गांव मे पहुंची उमा भारती ने मंच से घोषणा करते हुए कहा कि वह इस समरसता भोज मे भोजन नहीं करेगी. वह दलित के घर खाना खाने के जगह अपने घर पर दलितों को भोजन कराएंगी और उनके परिवार के लोग दलितों के झूठे बर्तन उठायेंगे|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today