-
दुनिया
-
US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
ट्रांसफार्मर रि-प्लेसमेंट में लापरवाही
मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी द्वारा जले तथा खराब ट्रांसफार्मर को दो से तीन दिन के भीतर बदलने के लिए ट्रांसफार्मर रि-प्लेसमेंट टीम (टीआरटी) का गठन किया गया है। आबादी और कृषि कार्य को सुगम विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए यह व्यवस्था की गई है। देखने में यह आया है कि मुरैना और श्योपुर के अधिकारियों ने ट्रांसफार्मर बदलने में 7 दिन से ज्यादा का समय लिया है। ट्रांसफार्मर बदलने की बात को गंभीरता से लेते हुए कंपनी के प्रबंध संचालक डॉ. संजय गोयल ने मुरैना और श्योपुर वृत्त के अधिकारियों पर विभागीय कार्यवाही के निर्देश दिए हैं।
गौरतलब है कि मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी में ट्रांसफार्मर रि-प्लेसमेंट टीम (टीआरटी) प्रत्येक संभाग में गठित की है। इस टीआरटी टीम की जिम्मेदारी है कि बारिश के समय तीन दिवस तथा सामान्य दिनों में दो दिन के भीतर खराब तथा जले ट्रांसफार्मर बदले जाएं। कंपनी ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि किसी भी स्थिति में खराब तथा जले ट्रांसफार्मर दो से तीन दिन के भीतर बदले जाएं अन्यथा उनके विरूद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही की जाएगी।




Leave a Reply