-
दुनिया
-
US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
जूडा हड़ताल में सरकार-आंदोलनकारी अड़े, 20 डॉक्टर निष्कासित
जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल को लेकर सरकार और आंदोलनकारी अड़ गए हैं। जहां जूूनियर डॉक्टरों ने सामूहिक इस्तीफे दे दिए तो वहीं सरकार ने रात को 20 आंदोलनकारी डॉक्टरों को निष्कासित कर दिया। उन्हें पीजी कोर्स से भी निष्कासित कर दिया। इधर सुबह जूनियर डॉक्टर एसोसिएशन ने हडताल को लेकर बैठक कर इसे जारी रखने का फैसला किया था। जबकि सोमवार की रात को अपर मुख्य सचिव राधेश्याम जुलानिया ने जूडा से पहले आंदोलन समाप्त करने की शर्त कर रखी थी। इससे दिनभर आंदोलनकारियों व सरकार के बीच खींचतान चलती रही। जूड़ा के आंदोलनकारियों ने सामूहिक इस्तीफे का फैसला किया तो वहीं सरकार ने सभी चिकित्सा महाविद्यालयों के डीन को आंदोलनकारियो को निष्कासित करने के निर्देश दिए। 20 आंदोलनकारियों को पीजी कोर्स से निष्कासित कर दिया। उनसे हॉस्टल भी खाली कराए जाने के निर्देश दिए गए हैं।




Leave a Reply