-
दुनिया
-
US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने अस्पताल पहुंचकर अधिवक्ता का हाल चाल जाना
सीनियर वकील मो. सफर पर जानलेवा हमला कर उन्हें गंभीर रुप से
घायल करने के विरोध में जिला बार एसोसिएशन के आव्हान पर राजधानी के वकील चौथे दिन सोमवार को भी अदालतीय कार्य से विरत रहे। अपने साथी वकील पर हुए जानलेवा हमले के विरोध में भोपाल के वकील शुक्रवार दोपहर के बाद अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं। जिला एवं सत्र न्यायाधीश शैलेन्द्र
शुक्ला ने अस्पताल पहुंचकर अधिवक्ता मो. सफीर का हाल चाल जाना। सोमवार को वकीलों ने आम सभा आयोजित कर अभी तक मामले के मेन आरोपी हमजा अंसारी के खिलाफ एफआईआर दर्ज नहीं किए जाने पर आक्रोश व्यक्त किया। वकीलों ने अदालत के गेट के बाहर पुलिस प्रशासन का पुतला भी दहन किया। जिला बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष देवेंद्र रावत और मध्य प्रदेश एडवोकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष खालिद हफीज ने कहा है कि अगर शीघ्र ही आरोपी को गिरफतार नहीं किया गया तो आंदोलन को प्रदेश स्तर पर किया जाएगा। वकीलों के मुकदमों में पैरवी नहीं करने से अदालतों में न तो किसी मुकदमे में बहस पेश की गई और न ही गवाही एवं जिरह व दलीलें पेश की गईं। वकीलों के अदालत के कामकाज से विरत रहने के कारण पक्षकारों का परेशान होना पड़ा।




Leave a Reply