जनसम्‍पर्क मंत्री डॉ. मिश्र ने किया काव्य संग्रह का विमोचन

जनसम्‍पर्क, जल संसाधन और संसदीय कार्य मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र ने आज यहाँ निवास पर हिन्दी सेवा समिति, मुरैना द्वारा प्रकाशित काव्य संग्रह लिखावट का विमोचन किया। इस काव्य संग्रह में देश के विभिन्न राज्यों के 466 कवियों की हस्तलिपि में लिखित काव्य रचनाएं प्रकाशित की गई हैं।

जनसम्‍पर्क मंत्री ने काव्य ग्रंथ के प्रकाशन की सराहना की। विमोचन के अवसर पर लिखावट काव्य संग्रह की प्रकाशक समिति के अध्यक्ष श्री सुमत सहयोगी जौरा जिला मुरैना विधायक श्री सूबेदार सिंह राजौधा और समिति के अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today