-
दुनिया
-
US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
छतरपुर की डिकोली समिति में किसान ब्याज माफी योजना में 292 लाख का घोटाला, ACS ने भेजा कलेक्टर को पत्र
मध्य प्रदेश के बुंदेलखंड के छतरपुर जिले के बड़ा मलहरा की डिकोली समिति में किसान ब्याज माफी में करीब तीन करोड़ रुपए का घोटाला सिद्ध हो गया है जिसकी वसूली करने के आदेश अपर मुख्य सचिव ने कलेक्टर को भेजे हैं। अब करीब साढ़े पांच सौ से ज्यादा अपात्र किसानों के खातों में पहुंची किसान ब्याज माफी की राशि की वसूली कैसे होगी, यह कलेक्टर को तय करना है। पढ़िये रिपोर्ट।
छतरपुर जिले की डिकोली समिति में किसानों की ब्याज माफी योजना के 292.54 लाख रुपए की राशि अपात्र किसानों को दे दिए जाने का मामला प्रकाश में आया था। इसकी जांच राज्य शासन ने संयुक्त आयुक्त सहकारिता संभाग सागर से कराई थी। इस जांच के बाद सहकारिता के अपर मुख्य सचिव अशोक वर्णवाल ने कलेक्टर छतरपुर को पिछले दिनों 15 मई 2025 को पत्र भेजा है। इसमें उन्होंने साफ तौर पर लिखा है कि डिकोली समिति में किसान ब्याज माफी में चहेतों को लाभ पहुंचाने के लिए 567 अपात्र किसानों को राशि दे दी गई। संयुक्त आयुक्त सहकारिता संभाग सागर ने जांच में इस गड़बड़ी की पुष्टि करते हुए 567 किसानों की राशि 292.54 लाख अपात्र पाई गई। पत्र में यह भी उल्लेख किया गया है कि गबन की गई यह राशि समिति प्रबंधक से वसूल कर शासकीय खाते में जमा कराना सुनिश्चित किया जाए। गौरतलब है कि किसान ब्याज माफी में गड़बड़ी को लेकर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती विद्या देवी अग्निहोत्री के पति एवं समिति प्रबंधक हरिओम अग्निहोत्री पर गंभीर आरोप लगे थे। इसके बाद ही राज्य शासन ने जांच कराने के आदेश दिए थे। देखना यह है जिला प्रशासन कब दोषी व्यक्ति पर एफआईआर करवा कर गबन की राशि शासकीय खाते में जमा करवा पाता है।
Posted in: bhopal, bhopal news, desh, Uncategorized, अन्य, देश, मध्य प्रदेश, मेरा मध्य प्रदेश, राज्य, व्यापार
Tags: bhopal, bhopal hindi news, bhopal khabar, bhopal khabar samachar, crime, india, madhya pradesh, madhya pradesh . india, police




Leave a Reply