-
दुनिया
-
US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
चार लोगों को राज्यसभा के लिए मनोनीत
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने 14 जुलाई को चार लोगों को राज्यसभा के लिए मनोनीत किया है। मनोनीत होने वालों में दिल्ली यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर, लेखक और टीवी चैनलों पर संघ और बीजेपी की पैरवी करने वाले डॉ. राकेश सिन्हा, मशहूर मूर्तिकार-शिल्पकार पद्म विभूषण रघुनाथ महापात्रा, मशहूर शास्त्रीय नृत्यांगना सोनल मान सिंह और उत्तर प्रदेश से बीजेपी के पूर्व दलित सांसद और किसान नेता राम सकल सिंह शामिल हैं। राष्ट्रपति ने ये मनोनयन कला, संस्कृति, शिक्षा और सामाजिक कार्य कोटे से की हैं। राष्ट्रपति ने ये मनोनयन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सलाह पर की है। क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर, बॉलीवुड अभिनेत्रा रेखा, बिजनेस वुमेन अनु आगा और पूर्व एटॉर्नी जनरल के परासरन के रिटायरमेंट से ये सीटें खाली हुई थीं।
मानसून सत्र से पहले इन चारों मनोनयन को काफी अहम माना जा रहा है क्योंकि राज्यसभा में बीजेपी के पास बहुमत नहीं है, जबकि सरकार को मानसून सत्र में संसद से करीब दर्जन भर अहम विधेयकों को पास कराने की चुनौती है। बता दें कि अगले हफ्ते 18 जुलाई से संसद का मानसून सत्र शुरू होने जा रहा है। इस दौरान सरकार को सबसे पहले उप सभापति के चुनाव में विपक्षी एकता का सामना करना होगा। मौजूदा उप सभापति पी जे कूरियन का कार्यकाल 30 जून को समाप्त हो चुका है। बीजेपी के पास फिलहाल सदन में 69 है जबकि उसके सहयोगियों के पास मात्र 24 सांसद ही हैं।
Posted in: bhopal news, Uncategorized, देश, मध्य प्रदेश, मेरा मध्य प्रदेश
Tags: BJP, crime, Hosangabad, india, khabar sabki, madhya pradesh . india




Leave a Reply