-
दुनिया
-
US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
बच्चों ने बनाई नोट उगलने तथा निगलने वाली मशीन
कहा जाता है कि प्रतिभा किसी की मोहताज नहीं होती हैं। अगर उन्हें अवसर मिल जाये तो वे सफलता के हर आयाम छू सकते हैं। अपनी प्रतिभा हुनर दिखाने के लिए ना तो महगे संसाधनों की जरूरत होती है और ना ही बड़े-बड़े साधनों की। इस बात को साबित किया है इंदौर जिले के देपालपुर के शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की कक्षा 10वीं के बैंकिंग ट्रेड के 4 छात्रों ने मिलकर एक ए टी एम मशीन का निर्माण किया है । विद्यालय की प्राचार्य और बैंकिंग की वोकेशनल ट्रेनर के मार्गदर्शन में छात्र अर्जुन गोयल, दीपक कटारे, विकास गौड़ और विशाल केवट ने अनुपयोगी सामग्री से इस आधुनिक एटीएम मशीन का निर्माण किया हैं। इस मशीन में बटन के माध्यम से नोट जमा भी कर सकते हैं और निकालें भी जा सकते हैं।छात्र विकास और विशाल ने बताया कि इस एटीएम से ही रुपए जमा भी किए जा सकते हैं और निकाले भी जा सकते हैं। इस मशीन में दो बटन लगाए गए हैं। हरे बटन को दबाने से रुपए जमा होंगे वहीं लाल बटन दबाने पर ए टी एम मशीन रुपए देगी। छात्र अर्जुन गोयल व दीपक कटारे ने बताया कि ए टी एम मशीन का निर्माण करने में स्पीकर के बक्से का उपयोग किया गया है। वहीं मोबाइल व रिमोट से चलने वाली खिलौना गाड़ी की बैटरी का उपयोग भी किया हैं। इसमे उपर और नीचे की ओर मोटर लगाई गई है जिसमें पेन पर रबर लगाया गया है जो नोट को अंदर की और खींचता है। नीचे की ओर मोटर और पेन रबर के साथ तार लगाया गया है जिसके कारण एटीएम मशीन से एक के बाद एक नोट निकल सके ।




Leave a Reply