गांधी ने रोड शो के बाद इंदौर की 56 दुकान में डिनर

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने ताबड़तो़ड ढंग से उज्जैन, झाबुआ और इंदौर में सभाएं कीं और रात को इंदौर में रोड करके डिनर के लिए 56 दुकान स्थित एक होटल में पहुंचे।यहां नीली टी शर्ट में राहुल गांधी, कमलनाथ व ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ जब पहुंचे तो लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। सेल्फी लेने की होड़ मच गई। एक टेबल डिनर के दौरान उनके साथ नाथ, इंदौर कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष विनय बाकलीवाल, सिंधिया, जीतू पटवारी और तुलसी सिलावट बैठे थे।जबरदस्त रोड शो
राहुल गांधी ने इंदौर में रोड-शो किया जो बड़ा गणपति से शुरू होकर मल्हारगंज, लोहरपति, इतवारी बाजार, मालगंज, नरसिंह बाजार चौक, बांबे बाजार चैक, जवाहर मार्ग, इमली साहिब गुरूद्वारा, प्रिंस यशवंत राव रोड, राजबाड़ा चौक पर समाप्त हुआ। राजबाड़े में उन्होंने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस की सरकार बनने पर दस दिन के अंदर किसानों का कर्ज माफ किया जायेगा। राॅफेल डील के बारे में उन्होंने कहा कि चैकीदार ने अपने मित्र अंबानी को फायदा पहुंचाया। हिन्दुस्तान ऐरोनास्टिक लिमि. जिसे विमान निर्माण का 70 साल का अनुभव है, उससे काम छीनकर अपने दोस्त को दे दिया। एचएएल ने मिग मिराज जैसे लड़ाकू विमान बनाये हैं, जिसने विभिन्न युद्धों में पाकिस्तान के छक्के छुड़ा दिये। विजय माल्या, नीरव मोदी, मेहुल चैकसी जैसे लोग गरीबों का पैसा लेकर भाग गये और चैकीदार देखता रह गया। उन्हांेने कहा कि इस सरकार ने इंदौर में छोटे और मध्यम व्यापारी बहुत परेशान हुए हैं और कांग्रेस की सरकार बनने पर उनके उत्थान के लिये काम किया जायेगा, साथ ही युवा बेरोजगारों के लिए रोजगार के अवसर पैदा किये जायेंगे। प्रदेश कांगे्रस अध्यक्ष कमलनाथ और सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया सहित कांगे्रस के अन्य नेतागण उपस्थित थी। रोड-शो के दौरान शहर वासियों का हुजूम राहुल जी को देखने उमड़ रहा था। श्री राहुल जी ने कही हाथ हिलाकर तो कहीं हाथ मिलाकर इंदौर की जनता का अभिवादन स्वीकार किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today