-
दुनिया
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
आमिर, सलमान के प्लेन को उड़ाने वाली MP की पायलट संभवी पाठक महाराष्ट्र के Dy CM के साथ हादसे में मृत
-
MP नगरीय विकास विभाग दागदारः दूषित पानी से बदनाम हुआ स्वच्छ Indore तो Bhopal के स्लाटर हाउस में गौ हत्या
-
साँची बौद्ध भारतीय ज्ञान अध्ययन विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय बौद्ध विद्वान का दौरा
-
प्रतिष्ठित VIT ग्रुप के सीहोर कॉलेज में कुप्रबंधन से नाराज छात्रों का हंगामा, गाड़ियां जलाईं, तोड़फोड़…जांच कमेटी बनी
-
“खेलो इण्डिया प्रतियोगिता से होगा खिलाड़ियों का चयन
केन्द्र सरकार के खेल एवं युवा कल्याण मंत्रालय द्वारा ‘खेलो इण्डिया” स्कूल गेम्स प्रतियोगिता 31 जनवरी से 8 फरवरी तक नई दिल्ली में आयोजित की जा रही है। इन प्रतियोगिताओं में 16 खेलों को शामिल किया गया है। प्रतियोगिताओं में 17 वर्ष से कम आयु वर्ग के बालक-बालिकाएँ भाग ले सकेंगे।
‘खेलो इण्डिया” प्रतियोगिता में चयनित प्रतिभाशाली खिलाड़ी को 8 वर्ष तक के लिये 5 लाख रुपये प्रति वर्ष के मान से स्कॉलरशिप दी जायेगी। खेल प्रतियोगिता में वर्ष 2017-18 में हुई 63वीं राष्ट्रीय शालेय प्रतियोगिता के प्रदर्शन के आधार पर खिलाड़ियों का चयन किया गया है। इसमें मध्यप्रदेश के खिलाड़ियों का भी चयन हुआ है। इस संबंध में लोक शिक्षण संचालनालय ने जिला शिक्षाधिकारियों को पत्र लिखकर राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता के खिलाड़ियों की जानकारी माँगी है।इस जानकारी के आधार पर ही नई दिल्ली में होने वाली प्रतियोगिता में खिलाड़ियों की ऑनलाइन प्रविष्टि की जायेगी। जानकारी के साथ स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इण्डिया, स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इण्डिया के खिलाड़ियों के प्रमाण-पत्र भी माँगे गये हैं। जानकारी तत्काल देने के लिये कहा गया है।




Leave a Reply