कोलारस और मुंगावली विधानसभा उप-चुनाव

मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले के कोलारस और अशोकनगर के मुंगावली विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के उप-चुनाव के लिये आज अधिसूचना जारी होने के साथ ही नाम निर्देशन-पत्र जमा करवाने की प्रक्रिया प्रारंभ हो गई। नामांकन के पहले दिन दोनों उप-चुनाव के लिये किसी भी अभ्यर्थी ने नाम निर्देशन-पत्र जमा नहीं किया। नाम निर्देशन-पत्र 6 फरवरी तक जमा होंगे। संत रविदास जयंती 31 जनवरी को भी नाम निर्देशन-पत्र जमा किये जायेंगे। नाम निर्देशन-पत्रों की जाँच (स्क्रूटनी) 7 फरवरी को तथा नाम वापिसी की प्रक्रिया 9 फरवरी तक होगी। दोनों उप-चुनाव के लिये मतदान 24 फरवरी और मतगणना 28 फरवरी को होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today