कोलारस और मुंगावली के लिये मतदान 24 फरवरी को

मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले के कोलारस और अशोकनगर जिले के मुंगावली उप-चुनाव के लिए मतदान 24 फरवरी को सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक होगा। दोनों निर्वाचन क्षेत्र में शांतिपूर्ण मतदान के लिये कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमती सलीना सिंह ने कोलारस और मुंगावली क्षेत्र के मतदाताओं से निर्भीक होकर मतदान करने की अपील की है। उन्होंने बताया कि 24 फरवरी को निर्वाचन क्षेत्र में सार्वजनिक अवकाश रहेगा। कोलारस उप-चुनाव में 22 तथा मुंगावली में 13 उम्मीदवारों के बीच मुकाबला होगा। कोलारस में सभी उम्मीदवार पुरुष तथा मुंगावली में 10 पुरुष एवं 3 महिला उम्मीदवार है। कोलारस निर्वाचन क्षेत्र के 2 लाख 44 हजार 457 मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग करेंगे। इनमें एक लाख 30हजार 697 पुरूष, एक लाख 13 हजार 753 महिला और 7 थर्ड जेंडर शामिल है। मुंगावली में एक लाख 91 हजार 9 मतदाता वोट डालेंगे। इनमें एक लाख 2 हजार 75 पुरुष, 88 हजार 933 महिला तथा एक थर्ड जेंडर मतदाता है। कोलारस और मुंगावली के 575 मतदान केन्द्रों के लिए 3 हजार से अधिक मतदान-कर्मी तैनात किये गये है। दोनों निर्वाचन क्षेत्र में 30-30 क्रिटिकल मतदान-केन्द्र की वेबकास्टिंग करवाई जायेगी। कोलारस में 311 में से 200 और मुंगावली में 264 में से 133 क्रिटिकल मतदान-केन्द्र हैं। उप-चुनाव में ईवीएम के साथ वीवीपेट मशीन भी लगाई गई है, ताकि मतदाता देख सके कि उन्होंने जो वोट दिया है वह सही है या नही, इसके लिए उन्हें 7 सेकण्ड का समय मिलेगा। कोलारस में 835 और मुंगावली में 400 ईव्हीएम का उपयोग होगा। कोलारस में 440 और मुंगावली में 360 वीवीपेट लगाई गई हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today