-
दुनिया
-
US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
किसानों ने अफसरों व नेताओं के पैर नहीं छूने का संकल्प लिया
15 अगस्त को मंदसौर से निकली किसान अधिकार यात्रा का समापन आज भोपाल मे सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रवीण भाई तोगड़िया मंच पर पहुंचे। यात्रा के समापन मौके पर किसानों ने यह संकल्प लिया कि अब किसी भी अफसर या नेता का पैर नहीं छुएंगे।किसान अधिकार यात्रा में वक्ताओं ने केंद्र सरकार पर जमकर हमले किए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बारे में कहा कि मन की बात पर मोदीजी का कब्जा है।वे केवल मन की बात करते है कभी मुद्दे की बात नहीं करते। यात्रा में किसानों ने लोकतंत्र को लेकर चिंता जाहिर की। वक्ताओं ने उनको लेकर कहा कि उनका खौफ काफी बढ़ गया है और अब हम किसानों को उनकी खबर लेना है।
कार्यक्रम में शामिल हुए प्रवीण भाई तोगड़िया ने खुद को हिंदूवादी नेता और डॉक्टर से पहले खुद को किसान बताया। उन्होंने कहा कि फसल काटते वक्त उनकी एक अंगुली भी कट चुकी थी। तोगड़िया ने नरसिंह राव और अटल बिहारी बाजपेयी और मोदी को किसानों का हत्यारा बताया। वहीं किसान नेता शिवकुमार शर्मा ने कहा कि भूमि अधिग्रहण कानून में बदलाव करके पीएम मोदी और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने धरती का चीरहरण किया है।




Leave a Reply