-
दुनिया
-
US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
कांग्रेस विधायक सुंदरलाल तिवारी ने महिला नेता के सामने बताया वैश्या का अर्थ
मध्यप्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ विधायक सुंदरलाल तिवारी ने पीसीसी की मीडिया विभाग की अध्यक्ष शोभा ओझा और महिला पत्रकारों के सामने शब्द कोष में से वैश्या का शाब्दिक अर्थ बताया और धार्मिक अर्थ भी। उन्होंने इसकी व्याख्या करने में कोई कसर नहीं छोड़ी। बार-बार वैश्या शब्द को बोलते रहे और शाहनी के शब्दकोष का हवाला देते रहे। बात शनिवार को प्रदेश कांग्रेस दफ्तर में पत्रकार वार्ता में उस समय उठी जब उनसे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को वैश्या के रूप में टिप्पणी कर संबोधित करने पर सवाल पूछा गया। उन्होंने शाहनी का शब्दकोष को हवा में लहराते हुए वैश्या का अर्थ बताया। उस समय तिवारी की बगल में पीसीसी की मीडिया अध्यक्ष शोभा ओझा बैठी थीं जो खुद इस टिप्पणी पर अपने आपको असहज महसूस करती थी और दूसरी तरफ बैठे पीसीसी के विचार विभाग के अध्यक्ष भूपेंद्र गुप्ता जो अचानक हुए इस वार्तालाप पर हतप्रभ नजर आए।
आपको बता दें कि सुंदरलाल तिवारी वह शख्सियत हैं जो एक बार सांसद भी रह चुके हैं। वे विधानसभा अध्यक्ष रहे स्व. श्रीनिवास तिवारी के पुत्र हैं। पेश से वकील भी हैं। वे भोपाल में जिस मुद्दे पर पत्रकार वार्ता लेने पीसीसी पहुंचे थे, वह गाय को रीवा नगर निगम परिसर में दफन करने जैसा गंभीर था। मगर उन्होंने अपने ही गंभीर मुद्दे की गंभीरता को वैश्या शब्द की व्याख्या कर खत्म कर दिया। उन्होंने इस मुद्दे पर भाजपा सरकार को घेरने के लिए गौशालाओं की स्थिति पर काफी अध्ययन भी किया था। आगर मालवा के गौ अभ्यारण्य के उद्घाटन और फिर उसके प्रति लापरवाह रुख को भी उठाया जिसकी आवाज वैश्या शब्द की व्य़ाख्या ने दबा दिया।




Leave a Reply