मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस की पहली सूची नवरात्र में 15 अक्टूबर को आएगी जिसके लिए केंद्रीय चुनाव समिति की दूसरी बैठक हुई। इसमें 60 सीटों पर विचार किया गया। पढ़िये रिपोर्ट।
विधानसभा चुनाव में कांग्रेस अपने प्रत्याशियों के नामों पर मंथन करके नवरात्र में पहली सूची जारी करने की तैयारी में जुटी है। शुक्रवार को केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक हुई जिसमें पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, राहुल गांधी के अलावा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ, नेता प्रतिपक्ष डॉ. गोविंद सिंह, प्रदेश प्रभारी महासचिव रणदीप सुरजेवाला, स्क्रीनिंग कमेटी के चेयरमैन भंवर जितेंद्र सिंह, ओमकार सिंह शामिल हुए। करीब दो घंटे तक चली बैठक में 60 विधानसभा सीटों पर चर्चा मंथन हुआ। पिछली केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में 140 सीटों पर विचार हुआ था।
नवरात्र में 15 अक्टूबर को पहली सूची
केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक के बाद प्रेस ब्रीफिंग में कमलनाथ ने कहा कि बैठक में 60 सीटों पर विचार किया गया। स्क्रीनिंग कमेटी में इन सीटों पर चर्चा की जाएगी। चर्चा के दौरान सभी बातों पर विचार किया गया। कमलनाथ ने कहा कि 15 अक्टूबर को पहली सूची जारी की जाना है तो उसी रफ्तार से विचार-विर्मश किया जा रहा है। वहीं, प्रदेश प्रभारी रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ सभी लोगों से समन्वय बनाकर प्रत्याशियों की सूची पर चर्चा कर रहे हैं।
Leave a Reply