-
दुनिया
-
US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
कांग्रेस के 72 प्रत्याशियों की सूची फाइनल, बाद में घोषित होगी
विधानसभा चुनाव के प्रत्याशियों की सूची को लेकर दिल्ली में बुधवार को केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में 72 नामों को फाइनल किया गया। इस सूची का एलान बाद में किया जाएगा। कांग्रेस, अभी भाजपा की पहली सूची का इंतजार कर रही है और उनके प्रत्याशियों के नाम सामने आने के बाद कांग्रेस अपनी सूची में परिवर्तन भी कर सकते हैं। कांग्रेस के प्रत्याशियों की सूची को फाइनल करने के लिए यूपीए चेयरपर्सन की हैसियत से सोनिया गांधी बैठक में शामिल हुईं। उनके निवास पर चुनाव समिति की इस बैठक में समिति के सदस्यों के अलावा मध्यप्रदेश के प्रभारी दीपक बाबरिया, पीसीसी अध्यक्ष कमलनाथ और नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह व सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया को विशेष तौर पर बैठक में उपस्थित रखा गया।
सूत्रों के मुताबिक सभी नेताओं के साथ पीसीसी की बैठक में यह सामने आया कि जो भी विधायक हैं, उनमें से कुछ को छोड़कर अधिकांश की मौजूदा नहीं होने पर उनके बारे में पूछताछ की गई। जिन नेताओं के पहली सूची मे नाम आने की संभावना है, उनमेंः अजय सिंह नेता प्रतिपक्ष, डॉ. राजेंद्र कुमार सिंह विधासभा उपाध्यक्ष, डॉ. गोविंद सिंह, रामनिवास रावत, बाला बच्चन, अारिफ अकील, मुकेश नायक, जीतू पटवारी, विक्रम सिंह नातीराज, उमंग सिंघार, कमलेश्वर पटेल, निशंक जैन, शैंलेंद्र पटेल, हरदीप डंग, लाखनसिंह यादव, इमरती देवी, केपी सिंह, गोपाल सिंह चौहान, हर्ष यादव, नीलांशु चतर्वेदी, तरुण भनोत, हिना कांवरे, जतन उइके, सोहनलाल बाल्मीक, शकुंतला खटीक, झूमा सोलंकी, सुखेंद्र सिंह बना, सुरेंद्र सिंह बघेल, नीलेश अवस्थी, सौरभ सिंह, यादवेंद्र सिंह, सुंदरलाल तिवारी, जयवर्द्धन सिंह, महेंद्र सिंह यादव, बृजेंद्र सिंह यादव (सभी विधायक) सहित गोविंद सिंह राजपूत, हुकुम सिंह कराड़ा, लखन घनघोरिया, डॉ. प्रभूराम चौधरी, सज्जन सिंह वर्मा, प्रेमचंद गुड्डू, सुरेंद्र सिंह ठाकुर, पद्मा शुक्ला, अभय मिश्रा, अर्जुन आर्य जैसे नाम हैं।




Leave a Reply