कांग्रेसी इतने कमजोर हो गए, ताकत हो तो सामने मुकाबला करेंः सीएम

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की जनआशीर्वाद यात्रा पर सीधी जिले के चुरहट में पथराव किया गया। पथराव में कोई घायल नहीं हुआ लेकिन घटना से पुलिस-प्रशासन हतप्रभ रह गया। वहीं, चुरहट में मंच से रात को सीएम ने संबोधित करते हुए नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह को ललकारा और कहा कि हिम्मत से सामने मुकाबला करो। इधर, अजय सिंह ने कहा कि कांग्रेस और चुरहट के लोगों की यह संस्कृति नहीं है कि विरोध के लिए उग्रता करें। घटना में कांग्रेसजन शामिल नहीं हैं।घटना उस समय हुई जब सीएम की जनआशीर्वाद यात्रा पटपारा गांव के पास से निकली। सीएम के रथ पर अंधेरे में किसी ने पत्थर फेंका तो कांच टूट गया। घटना में किसी को चोट नहीं आई। घटना से सीएम सुरक्षा में सेंध लगने पर पुलिस और प्रशासन हक्का बक्का रह गए। सीधी से लेकर भोपाल तक पुलिस व प्रशासन चौंकन्ना हो गया।

घटना के बाद सीएम ने चुरहट में सभा को संबोधित किया। उन्होंने अजय सिंह को ललकारते हुए कहा राजनीति को कहां ले जाओगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि अगर ताकत है तो सामने आकर मुकाबला करो ।उन्होंने कहा जनता ने मुझे चुरहट में जो आशीर्वाद दिया है, जिस तरह जनसैलाब स्वागत के लिए उमड़ा है ,उससे बौखलाते क्यों हो। मैं किसी से घबराने वाला नहीं हूं ।
उन्होंने कहा अरे राहुल तुम राजनीत को कहां ले जाओगे। तुम्हारे पिताजी अर्जुन सिंह जी मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे हैं। केंद्रीय मंत्री रहे हैं। पंजाब के गवर्नर भी रहे हैं । उन्होंने कभी इस तरह के संस्कार नहीं डाले। वे तो भाजपा के एक कार्यक्रम में हम लोगों ने बुलाया था तो मुख्यमंत्री रहते हुए आए थे ।उन्होंने मतभेद को कभी मनभेद नहीं बनाया ।अरे भैया यह तूने क्या कर दिया।
जो मां का नहीं हुआ, वह प्रदेश का क्या होगा।
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अजय सिंह ने कहा राहुल तुमने तो अपनी बुजुर्ग मां का ख्याल नहीं रखा। वह दर-दर की ठोकरें खा रही हैं ।अदालत के चक्कर काट रही हैं ।वह कोई सामान्य महिला नहीं है। पूर्व मुख्यमंत्री की पत्नी है। वह हमारी भी मां है लेकिन ऐसा आचरण तुम अपनी मां से करोगे ।,यह किसी को उम्मीद नहीं थी ।मुझे तो रत्ती भर नहीं थी। उन्होंने कहा मुझे पता चल गया था राहुल सिंह चुरहट में मुझे रोकने के लिए प्लानिंग कर रहे हैं ।भैया इतने कमजोर हो गए हो तुम शिवराज की एक यात्रा से डर गए ।उन्होंने कहा तुम भी मेरे गांव गए थे, तो मैंने फूल मालाओं से स्वागत कराया था। मैंने कहा था अपना मेहमान आया है। उसका स्वागत करना है।

घटना निंदनीय: अजय सिंह

इधर, अजय सिंह ने कहा है कि चुरहट या कांग्रेस के लोगों की संस्कृति नहीं है कि उग्रता कर विरोध करें। घटना को निंदनीय बताया और कहा कि इसमें कोई कांग्रेसजन शामिल नहीं है।

सड़क को लेकर आंदोलन भी चल रहा है
चुरहट में लंबे समय से खराब सड़क को लेकर आंदोलन चल रहा है। इस बारे में स्थानीय पुलिस से लेकर पुलिस मुख्यालय तक को यह पता था कि इस मुद्दे पर स्थानीय लोगों में गुस्सा है। आंदोलनकारियों ने जनआशीर्वाद यात्रा के लिए सड़क के गड्ढे भरने पहुंचे लोगों को काम नहीं करने दिया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today