-
दुनिया
-
US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
करोड़ों के आसामी वर्दीधारी आईपीएस, देशभर में फैली मप्र के अफसरों की संपत्ति
केंद्रीय गृह मंत्रालय ने मध्यप्रदेश कैडर के आईपीएस अधिकारियों की एक जनवरी 2018 की स्थिति में अचल संपत्ति का ब्योरा अपनी वेबसाइट पर अपलोड किया है जिसमें प्रदेश के 246 आईपीएस अधिकारियों की संपत्ति के अध्ययन से पता चला कि इनकी देश के हर कोने में संपत्ति फैली है। एडीजी जेल जीआर मीणा के पास तो 10 करोड़ 45 लाख से ज्यादा की संपत्ति है जो उन्होंने 2000 के पास से खरीदना शुरू की है और पत्नी के हिस्से की संपत्ति 85 फीसदी है। जबकि गृह मंत्रालय को भेजी जानकारी में एडीजी डॉ. एसडब्ल्यू नकवी और अनुराधा शंकर के पास कोई संपत्ति ही नहीं। मंत्रालय की वेबसाइट पर मप्र कैडर के 20 अधिकारियों के नाम भी अपलोड हैं जिन्होंने निश्चित समय दिए जाने के बाद भी अचल संपत्ति की जानकारी नहीं भेजी है। इनमें चार ऐसे अधिकारियों ने नाम भी शामिल कर लिए गए हैं जिनकी मृत्यु हो चुकी है। ऐसे दिवंगत नेताओं में 1983 बैच के डीएम मित्रा, केसी वर्मा, पीएम मोहन और एसके पांडेय हैं।
डीजीपी ऋषिकुमार शुक्लाः
2003 में चूना भट्टी में जानकी नगर में 1500 वर्गफीट के प्लॉट पर डुप्लेक्स मकान 10.90 लाख रुपए में खरीदा था जिसकी अब करीब 75 लाख कीमत बताई गई है। वहीं ग्वालियर में पैतृक मकान में अभिभावकों के निधन के बाद 625 वर्गफीट का हिस्सा मिला है जिसकी कीमत शुक्ला ने आज के समय करीब तीन लाख बताई है।




Leave a Reply