-
दुनिया
-
US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
कटारे-प्रिंसू मामलाः युवती बदल रही बयान, अब भदौरिया-दो मंत्रियों-पत्रकार पर आरोप
कांग्रेस विधायक हेमन्त कटारे पर अड़ीबाजी के आरोप में जेल गई युवती प्रिंसू सिंह ने अब फिर यू टर्न ले लिया है। आज शुक्रवार को युवती ने भोपाल में पत्रकारों से चर्चा की। उसने फिर भदौरिया पर आरोप लगाए। उनके अलावा दो मंत्रियों के नाम भी लिए। इसके पहले 3 मई को युवती ने जबलपुर में एक प्रेस कांफ्रेंस करके यू टर्न ले लिया था और कहा था कि भाजपा नेता अरविंद भदौरिया के कहने पर उसने आरोप लगाए थे। इसके 4 दिन बाद ही उसने हाइकोर्ट जबलपुर में लिखित रूप से इस एफिडेविट को वापस ले लिया था।जेल में रहते कांग्रेस विधायक कटारे पर दुष्कर्म का आरोप लगाकर युवती चर्चा में आई थी। जेल जाने और अड़ीबाजी में गिरफ्तारी से पहले युवती ने 2 अलग अलग वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर जारी करके कहा था कि हेमन्त कटारे ने उससे दुष्कर्म किया है। इसके बाद हेमन्त ने उस पर 25 लाख रुपए अड़ीबाजी के रूप में मांगने की शिकायत की थी।
हेमन्त ने युवती की गिरफ्तारी के बाद कुछ आडियो क्लिप जारी की थी जिसमे युवती पैसे मांग रही हों और भावताव कर रही है। जेल से छूटते ही युवती ने 3 बार प्रेस कांफ्रेंस करके हेमन्त पर आरोप दोहराए थे। उसने कुछ व्हाट्सएप chat msg भी वायरल किये थे, जिसमे हेमन्त ने उसे अश्लील msg किये थे और अकेले मिलने आने की बात की थी।
पत्रकारों ने जब उसके खिलाफ दर्ज अड़ीबाजी की FIR ओर पैसों के लेनदेन के आडियो की बात की तो वह इन प्रश्नों को टाल गई। हेमन्त से वह 25 लाख रुपए क्यों मांग रही थी? उसके पास हाल ही में नई गाड़ी, विनायक होम्स में नया मकान कैसे आया? इन सवालों पर उसने कहा कि उसके पिता की फैक्ट्री है। पहले उसने प्रेस कांफ्रेंस में कहा था कि वो गरीब है और पिता एक फैक्ट्री में गुजरात मे वर्कर हैं।
युवती के बार बार पलटते बयानों से जब उससे पूछा गया कि मजिस्ट्रेट के सामने 164 के बयान झूठे थे तो उसने कहा कि वो झूठी fir करवाने के मामले में जेल जाने तैयार है। युवती के बार बार बदलते बयानों से अधिकांश मीडिया ने उससे किनारा कर लिया है। वहीं इस हाईप्रोफाइल मामले में सबकी निगाह मप्र हाइकोर्ट पर लगी हैं।
Posted in: bhopal news, Uncategorized, देश, मध्य प्रदेश, मेरा मध्य प्रदेश
Tags: bhopal, bhopal khabar, bhopal khabar samachar, BJP, congress, india, Khabar madhya pradesh, khabar sabki, madhya pradesh . india, police, politics




Leave a Reply