-
दुनिया
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
आमिर, सलमान के प्लेन को उड़ाने वाली MP की पायलट संभवी पाठक महाराष्ट्र के Dy CM के साथ हादसे में मृत
-
MP नगरीय विकास विभाग दागदारः दूषित पानी से बदनाम हुआ स्वच्छ Indore तो Bhopal के स्लाटर हाउस में गौ हत्या
-
साँची बौद्ध भारतीय ज्ञान अध्ययन विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय बौद्ध विद्वान का दौरा
-
प्रतिष्ठित VIT ग्रुप के सीहोर कॉलेज में कुप्रबंधन से नाराज छात्रों का हंगामा, गाड़ियां जलाईं, तोड़फोड़…जांच कमेटी बनी
-
कटनी में 15 ठिकानों पर आयकर का छापा
आयकर विभाग की इंवेस्टीगेशन विंग ने आज कटनी में दाल-चावल कारोबार से जुड़े दो समूहों पर छापे मारे। इन समूहों के 15 ठिकानों पर कार्रवाई चल रही है जिसमें दस्तावेज खंगाले जा रहे हैं।सूत्रों के अनुसार, आयकर विभाग जबलपुर की यूनिट की 15 अलग-अलग टीम आज सुबह कटनी में केवलानी सहित एक अन्य ग्रुप के ठिकानों पर एक साथ कार्रवाई करने पहुंची। इस कार्रवाई से शहर के कारोबारियों में हड़कंप मच गया। ग्रुप से जुड़े अनिल इंडस्ट्री पर छापे मारे गए हैं।
बताया जा रहा है एक समूह चावल का तो दूसरा दाल का कारोबार करता है। इन कारोबारियों के माधव नगर, घंटाघर स्थित आफिस, निवास, दुकानें और गोदामों में भी टैक्स चोरी से जुड़े दस्तावेज और सबूत ों की छानबीन जारी है। इससे पहले विभाग ने अपनी जांच-पड़ताल में पाया था कि दोनों समूह द्वारा लंबे समय से टैक्स चोरी की जा रही है। ये समूह कच्ची पर्चियों में नगद माल बेच रहे हैं। रिटर्न में अपनी वास्तविक आय- व्यय का जिक्र नहीं किया गया।




Leave a Reply