-
दुनिया
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
आमिर, सलमान के प्लेन को उड़ाने वाली MP की पायलट संभवी पाठक महाराष्ट्र के Dy CM के साथ हादसे में मृत
-
MP नगरीय विकास विभाग दागदारः दूषित पानी से बदनाम हुआ स्वच्छ Indore तो Bhopal के स्लाटर हाउस में गौ हत्या
-
साँची बौद्ध भारतीय ज्ञान अध्ययन विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय बौद्ध विद्वान का दौरा
-
कछुए की दुर्लभ प्रजाति ‘इंडियन टेंट टर्टल’ की तस्करी, लखनऊ से चेन्नई जा रही खेप इटारसी में पकड़ी
वन्यजीव संरक्षण की लिस्ट में शामिल इंडियन टेंट टर्टल की तस्करी करने वाला गिरोह सक्रिय है जिनमें शामिल दो पोर्टर केंद्र सरकार की राजस्व खुफिया एजेंसी और मध्य प्रदेश की स्टेट टाइगर स्ट्राइक फोर्स के हाथ लगे हैं। इन पोर्टरों को गिरोह द्वारा दुर्लभ प्रजाति के इंडियन टेंट टर्टल लखनऊ से चेन्नई पहुंचाने का जिम्मा सौंपा गया था लेकिन इटारसी में ये पकड़े गए। देखिये रिपोर्ट।
वन्य जीव संरक्षण अधिनियम 1972 की अनुसूची एक में कछुए की दुर्लभ प्रजाति इंडियन टेंट टर्टल आता है। यह दूसरे कछुओं से अलग और छोटे आकार के होते हैं। इन्हें घरों में सजावट के तौर पर एक्वेरियम में रखा जाता है और ये कछुए 500 रुपए से दो हजार रुपए तक में बाजार में बिकते हैं। बाजार में इनकी उपलब्धता कम होने पर कीमत मनमानी वसूली जाती है।
सात साल की सजा व 25 हजार के जुर्माने का डर भी नहीं
अधिनियम में इंडियन टेंट टर्टल की तस्करी करते हुए पकड़े जाने पर आरोपी को सात साल की सजा और 25 हजार रुपए का अर्थदंड का प्रावधान है लेकिन तस्करों को इसका भी डर नहीं होता है। इटारसी में यशवंत नगर एक्सप्रेस में पश्चिम बंगाल के दो व्यक्तियों को इंडियन टेंट टर्टल ले जाते हुए पकड़ा गया। भारत सरकार की राजस्व विभाग की खुफिया एंजेसीं और मध्य प्रदेश के स्टेट टाइगर स्ट्राइक फोर्स ने मिलकर दोनों व्यक्तियों को पकड़ा है। हालांकि पोर्टरों के अलावा अभी तक गिरोह के दूसरे मुख्य सूत्र तक राजस्व खुफिया एजेंसी या स्टेट टाइगर स्ट्राइक फोर्स नहीं पहुंच सकी है।
Posted in: bhopal news, Uncategorized, अन्य, दुनिया, देश, मध्य प्रदेश, मेरा मध्य प्रदेश, राज्य
Tags: bhopal, bhopal hindi news, bhopal khabar, bhopal khabar samachar, crime, india, madhya pradesh, madhya pradesh . india, police




Leave a Reply