एक छात्र के नाम पर दो-दो बार लाखों की छात्रवृत्ति निकाली

सरकारी और गैर सरकारी इंजीनियरिंग महाविद्यालयों के एससी-एसटी और ओबीसी के छात्र-छात्राओं की दो-दो आईडी बनाकर अवैध ढंग से छात्रवृत्ति निकालने का एक मामला सामने आया है। भोपाल के अवधपुरी के मल्होत्रा टेक्निकल रिसर्च इंस्टीट्यूट में हुए इस तरह के मामले में आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ ने दस शासकीय और अशासकीय लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला कायम किया है। इनमें मल्होत्रा टेक्निकल रिसर्च इंस्टीट्यूट के संचालक आदित्य मल्होत्रा, अवनीश मल्होत्रा व प्रेम मोहन मिड्डा, प्राचार्य धीरेंद्र झा, छात्रवृत्ति प्रभारी अभिषेक जैन व तपन शर्मा, पिछड़ा वर्ग तता अल्प संख्यक विभाग के सहायक संचालक सौरभ दाउद व रईस खान, प्रभारी सहायक आयुक्त जनजाति एवं अनुसूचित जाति विकास नरेंद्र अवस्थी और बरकतउल्ला विश्वविद्यालय की नोडल अधिकारी श्रीमती केसर बाई ठाकुर शामिल हैं।आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ ने इस मामले की जांच में पाया है कि मल्होत्रा टेक्निकल रिसर्च इंस्टीट्यूट अवधपुरी भोपाल द्वारा वर्ष 2011-12 व 2012-13 तथा 2013-14 के छात्र छात्राओं की एनआईसी की स्काॅलरशिप पोर्टल पर दो-दो आईडी बनाई थीं। इनकी मदद से एक ही छात्र के लिए एक ही सत्र में एक से ज्यादा स्काॅलरशिप की राशि प्राप्त की। करीब 200 छात्रों की जांच जांच करने पर हर छात्र का एक से ज्यादा आईडी स्कॉलरशिप पोर्टल पर मिला।

छात्रों द्वारा संस्था मल्होत्रा टेक्निकल रिसर्च इंस्टीट्यूट भोपाल में प्रवेश लेने हेतु पूछताछ फार्म के साथ दस्तावेज जाति प्रमाण पत्र, मूल निवास प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, अंकसूची आदि काॅलेज में प्रस्तुत किए गए थे। उन दस्तावेजो का दुरूपयोग करते हुये मल्होत्रा टेक्निकल रिसर्च इंस्टीट्यूट के प्राचार्य झा द्वारा छात्रो का संस्था में फर्जी प्रवेश बताया। छात्रवृत्ति प्रभारी अभिषेक जैन एवं तपन शर्मा के साथ मिलीभगत कर छात्रो के नाम से एनआईसी पोर्टल पर आईडी जनरेट कर फर्जी छात्रवृत्ति फार्म भरे और फर्जी खाते अंकित करके छात्रों के फर्जी हस्ताक्षर कर छात्रवृत्ति फार्म नोडल संस्था बरकतउल्ला विवि में प्रस्तुत किए थे। विवि की नोडल अधिकारी ठाकुर ने भी संस्था के छात्रों के दस्तावेजों का सत्यापन शासन के नियम के मुताबिक नहीं किया और प्रस्ताव सहायक आयुक्त आदिवासी विकास तथा सहायक आयुक्त पिछड़ा वर्ग व अल्प संख्यक कल्याण को भेज दिए।
आदिवासी विकास छात्रों के फर्जी हस्ताक्षर कर छात्रवृत्ति फार्म नोडल संस्था बरकतउल्लाह विश्वविद्यालय में प्रस्तुत किये गये। नोडल अधिकारी केसरबाई ठाकुर द्वारा संस्था मल्होत्रा टेक्निकल रिसर्च इंस्टीट्यूट भोपाल से प्राप्त छात्रो के छात्रवृत्ति संबंधी दस्तावेजो का सत्यापन शासन के नियमानुसार ना कर फर्जी छात्रवृत्ति आवेदन पत्र एवं दस्तावेज अपनी स्वीकृत प्रपोजल के साथ सहायक आयुक्त आदिवासी विकास भोपाल तथा सहायक आयुक्त पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण विभाग भोपाल विभाग को पे्रषित किये गये। श्री नरेन्द्र अवस्थी प्रभारी सहायक आयुक्त आदिवासी विकास भोपाल द्वारा नोडल संस्था से प्रस्तुत स्वीकृत प्रपोजल के आधार पर डबल छात्रवृत्ति स्वीकृति आदेश जारी किये गये।
मल्होत्रा टेक्निकल रिसर्च इंस्टीट्यूट भोपाल के द्वारा अपने संस्था में अध्ययनरत् कई छात्रों को एक से ज्यादा इंजिनियरिंग ब्रांच का छात्र बताकर तथा अन्य कालेजो मे अध्ययनरत् छात्रों का अपनी संस्था का नियमित छात्र बताकर उनके फर्जी छात्रवृत्ति आवेदन पत्र एनआईसी पोर्टल पर ऑनलाईन फार्म भरकर तथा संबंधित विभागों को मूल दस्तवेजी आवेदन पत्र भेजकर अधिकारियों के साथ षडयंत्र कर कई लाख रूपये की अवैध छात्रवृत्ति प्राप्त की गई है। जांच उपरांत निम्न आरोपियों के विरूद्ध धारा-409, 420, 467, 468, 471, 120बी भां.दं.वि. तथा 13(1)डी सहपठित 13(2) भ्र.नि.अ. 1988 का प्रकरण पंजीबद्ध कर अनुसंधान में लिया गया हैः-
1) श्री आदित्य मल्होत्रा, संचालक, मल्होत्रा टेक्निकल रिसर्च
इंस्टीट्यूट अवधपुरी भोपाल
2) श्री अवनीष मल्होत्रा, संचालक, मल्होत्रा टेक्निकल रिसर्च
इंस्टीट्यूट अवधपुरी भोपाल
3) श्री प्रेम मोहन मिड्डा, संचालक, मल्होत्रा टेक्निकल रिसर्च
इंस्टीट्यूट अवधपुरी भोपाल
4) श्री धीरेन्द्र झा, प्राचार्य, मल्होत्रा टेक्निकल रिसर्च इंस्टीट्यूट
अवधपुरी भोपाल
5) श्री अभिषेक जैन, छात्रवृत्ति प्रभारी, मल्होत्रा टेक्निकल रिसर्च
इंस्टीट्यूट अवधपुरी भोपाल
6) श्री तपन शर्मा, छात्रवृत्ति प्रभारी, मल्होत्रा टेक्निकल रिसर्च
इंस्टीट्यूट अवधपुरी भोपाल
7) श्री सौरभ दाउद, सहायक संचालक, पिछडा वर्ग तथा
अल्पसंख्यक कल्याण जिला भोपाल
8) श्री रईस खान सहायक संचालक पिछडा वर्ग तथा अल्पसंख्यक
कल्याण जिला भोपाल
9) श्री नरेन्द्र अवस्थी प्रभारी सहायक आयुक्त जनजाति एवं
अनुसूचित जाति विकास भोपाल
10) श्रीमती केसर बाई ठाकुर, नोडल प्रभारी, बरकतउल्लाह
विष्वविद्यालय, भोपाल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today