-
दुनिया
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
आमिर, सलमान के प्लेन को उड़ाने वाली MP की पायलट संभवी पाठक महाराष्ट्र के Dy CM के साथ हादसे में मृत
-
MP नगरीय विकास विभाग दागदारः दूषित पानी से बदनाम हुआ स्वच्छ Indore तो Bhopal के स्लाटर हाउस में गौ हत्या
-
साँची बौद्ध भारतीय ज्ञान अध्ययन विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय बौद्ध विद्वान का दौरा
-
प्रतिष्ठित VIT ग्रुप के सीहोर कॉलेज में कुप्रबंधन से नाराज छात्रों का हंगामा, गाड़ियां जलाईं, तोड़फोड़…जांच कमेटी बनी
-
उल्लास में हुआ बाल फ़िल्म मल्ली का प्रदर्शन
मध्यप्रदेश जनजातीय संग्रहालय में प्रत्येक गुरुवार को आयोजित बाल फ़िल्मों के प्रदर्शन की साप्ताहिक श्रृंखला ‘उल्लास‘ में आज संतोष शिवम् द्वारा निर्देशित बाल फ़िल्म ‘मल्ली‘ का प्रदर्शन संग्रहालय सभागार में हुआ|इस फ़िल्म के केंद्र में मल्ली नामक एक छोटी लड़की है, जो केरल के एक गाँव में अपने माता-पिता के साथ रहती है| मल्ली को नीले मोती की कहानी बहुत पसंद है, नीला मोती असल में मनोकामना पूर्ण करने वाला मोती है| मल्ली की एक सहेली है, जो बोल नहीं सकती, मल्ली और उसकी सहेली दिन भर साथ-साथ ही खेलते हैं| अतः एक दिन मल्ली को नीला मोती मिल जाता है और मल्ली अपनी सहेली की आवाज़ आजाने की कामना करती है| अंततः मल्ली की सहेली की आवाज़ लौट आती है| इसी के साथ सकारात्मक नोट पर फ़िल्म का अंत होता है| यह फ़िल्म दोस्ती और प्रेम के साथ ही साथ जीवन के प्रति सकारत्मक होने की प्रेरणा देती है| इस फ़िल्म की अवधि लगभग 90 मिनट है|
संतोष शिवम् भारतीय फ़िल्मी जगत के जाने माने निर्देशक हैं| संतोष शिवम् ने इस फ़िल्म का निर्माण सन् 1998 में चिल्ड्रेन फ़िल्म सोसाइटी के सहयोग से किया|




Leave a Reply