-
दुनिया
-
US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
ऑनर किलिंग, भाई ने बहन के सामने जीजा को चाकुओं से गोदा
इंदौर में एक बार फिर सनसनीखेज ऑनर किलिंग का मामला सामने आया है। भंवरकुआं थाना इलाके के भावना नगर में रहने वाले 22 वर्षीय तेजकरण की 5-7 हमलावरों ने चाकू घोंपकर हत्या कर दी है। जानकारी के अनुसार तेजकरण ने 3 महीने पहले इलाके में ही रहने वाली रिंकी नामक युवती से प्रेम विवाह कर लिया था। रिंकी के परिवार वालों को यह बात नागवार गुजरती थी। वे आए दिन तेजकरण से विवाद करने का प्रयास करते थे। आज सुबह तेजकरण जब इलाके में घूम रहा था तभी रिंकी का दादा शिवराम, भाई अरूण, राहुल व अन्य 7 लोग मौके पर पहुंचे। तेजकरण पर हमला कर दिया। हमले में कुछ अन्य लोग घायल हुए हैं। परिजन ने तत्काल तेजकरण को गौरव अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां उसकी मौत हो गई । पुलिस भवँर कुआँ जाँच में जुटी ।
पत्नी बोली- मैं गिड़गिड़ाती रही, भाई चाकू घोंपता रहा
तेजकरण की पत्नी रिंकी ने बताया कि 8 साल से उनका प्रेम संबंध था। परिवार वाले सूरत में पांच लाख रुपए लेकर शादी करवाना चाह रहे थे। रिंकी राजी नहीं थी। तीन महीने पहले तेजकरण और रिंकी ने मर्जी से शादी कर ली थी। गुरुवार सुबह रिंकी ने तेजकरण को खाना परोसा ही था कि भाई अरुण, शिवराम और राहुल घर में घुसे और तेजकरण को खींचकर ले गए। भाई पति पर हमला कर रहा था तो रिंकी गिड़गिड़ाती रही कि मत मारो, लेकिन भाई तेजकरण चाकू मारता रहा।
Posted in: bhopal news, Uncategorized, मध्य प्रदेश, मेरा मध्य प्रदेश
Tags: crime, indore, Khabar madhya pradesh, khabar sabki, madhya pradesh . india, police




Leave a Reply