इंजीनियरों ने आईएएस संजय गोयल द्वारा चोर, कुत्ते कहे जाने पर दी आंदोलन की धमकी

मध्य क्षेत्र बिजली कंपनी के प्रबंध संचालक और आईएएस अधिकारी संजय गोयल द्वारा 19 मई को वीडियो कांफ्रेंसिंग में कंपनी के इंजीनियरों को कुत्ते, देशद्रोही कहा गया। यही नहीं गोयल द्वारा बैठकों में अक्सर इंजीनियरों को चोर कहा गया। उनके इस व्यवहार को लेकर मध्य क्षेत्र बिजली कंपनी के इंजीनियरों ने प्रमुख सचिव ऊर्जा को पत्र लिखकर एमडी को हटाने की मांग की है और नहीं हटाने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
मध्यप्रदेश विद्युत अभियंता संघ के महासचिव वीकेएस परिहार ने सोमवार को प्रमुख सचिव को यह पत्र लिखा है। इसकी प्रतिलिपि मुख्यमंत्री और मुख्य सचिव को भी भेजी है। परिहार ने मध्य क्षेत्र बिजली कंपनी के एमडी संजय गोयल पर इंजीनियरों के लिए अपमानजनक भाषा के इस्तेमाल करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि वैसे तो अक्सर बैठकों में वे इंजीनियरों को चोर कहते रहे हैं लेकिन 19 मई को वीडियो कांफ्रेंसिंग में संगठन को टुच्चा कहा। साथ ही उन्होंने पहले इंजीनियरों को कहा कि तुम सभी हराम का खाते हो। आप लोगों को शर्म नहीं आती, चुल्लू भर पानी में डूब मरना चाहिए। वे यहीं नहीं रुके बल्कि नाराज होकर उन्होंने इंजीनियरों के लिए आप सब देशद्रोही हो, आप सभी अभियंता कुत्ते हो कुत्ते। गोयल ने कहा जहां शिकायत करना हो कर देना मैं आपको कुत्ता कह रहा हूं।
संघ ने प्रमुख सचिव को लिखे पत्र में कहा कि गोयल ने अपशब्दों, असंसदीय और अभद्र भाषा के उपयोग के बिजली कंपनी के सभी अभियंताओं में आक्रोश है। उनकी कार्यप्रणाली से बिजली कंपनी के अभियंता काफी अपमानित महसूस कर रहे हैं। सभी ने फैसला लिया है कि गोयल को तत्काल बिजली कंपनी के एमडी से हटाया जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today