-
दुनिया
-
US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
आलोक अग्रवाल होंगे आप के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार
आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रविवार को मध्य प्रदेश में पार्टी के चुनाव प्रचार का आगाज करते हुए पार्टी के मुख्यमंत्री के चेहरे पर मोहर लगा दी है। उन्होंने पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष आलोक अग्रवाल को आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी की ओर से मुख्यमंत्री पद का प्रत्याशी घोषित किया। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी की ओर से मध्य प्रदेश में आलोक अग्रवाल मुख्यमंत्री पद के दावेदार होंगे। इस मौके पर अग्रवाल की ओर से स्टाम्प पेपर पर शपथ पत्र में पार्टी की सरकार बनने के बाद किए जाने वाले 30 सबसे महत्वपूर्ण कामों का वादा किया गया है। इनमें किसानी, बिजली, रोजगार, पानी, आदिवासी, पेंशन और कर्मचारियों से जुड़े मुद्दों पर किए जाने वाले कामों से संबंधित वादे शामिल हैं। केजरीवाल इंदौर के स्थानीय सुगनी देवी मैदान, परदेशीपुरा में पार्टी के पदाधिकारी सम्मेलन में शामिल होने आए थे। वे करीब 8 घंटे इंदौर में रहे। इस दौरान पूरा इंदौर आम आदमी मय हो गया था। उन्होंने कहा कि मैं एक प्रस्ताव रखता हूं शिवराज जी आपके 15 साल और हमारे 3 साल एक खुले मंच पर जनता के आमने सामने बहस हो जाए। जनता तय कर लेगी, अगर आपने 15 साल में ज्यादा काम किए तो आपका हक बनता है कि आप 5 साल और शासन करें, लेकिन अगर हमारे 3 साल भारी पड़े तो आलोक अग्रवाल को मुख्यमंत्री बनने का हक है।
इससे पहले अरविंद केजरीवाल और आलोक अग्रवाल समेत प्रदेश स्तरीय पदाधिकारियों ने शहीदों को पुष्पांजलि अर्पित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। इसके बाद इंदौर की टीम ने प्रदेश संगठन सचिव युवराज सिंह के नेतृत्व में अहिल्या देवी का चित्र स्मृति चिन्ह स्वरूप देकर अरविंद केजरीवाल का स्वागत किया। इसी दौरान झाबुआ के साथियों ने तीर-कमान के साथ अरविंद जी का स्वागत किया। जबलपुर की टीम ने मुकेश जायसवाल के नेतृत्व में गदा देकर अरविंद केजरीवाल का स्वागत किया।
हिंदू-मुस्लिम की राजनीति से नहीं बनेगा देश नंबर एक: अरविंद केजरीवाल
पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए श्री केजरीवाल ने कहा कि मध्य प्रदेश में 15 साल से शिवराज सिंह की सरकार है और दिल्ली में साढ़े 3 साल से आम आदमी की सरकार है। दिल्ली में जब हमारी सरकार बनी थी, तब मध्य प्रदेश जैसी ही हालत थी। जनरेटर, इनवर्टर की खूब खरीद होती थी। लोग जनरेटर खरीदना भूल गए, इनवर्टर की दुकानें बंद हो गईं। अगर साढ़े 3 साल में दिल्ली के लोगों को बिजली मिल सकती है, तो 15 साल में मध्य प्रदेश में बिजली के हालात क्यों नहीं बदलते। प्रधानमंत्री पर करारा हमला करते हुए उन्होंने कहा कि कल प्रधानमंत्री ने भाजपा को हिंदुओं की पार्टी और कांग्रेस को मुस्लिमों की पार्टी बताया, यानी उन्होंने चार साल में शून्य काम किया है। तभी उन्हें हिंदू मुस्लिम याद आ रहा है। उन्होंने कहा कि अमरीका, जापान, फ्रांस बड़ी बड़ी टैक्नोलॉजी की बात कर रही है, हमारे प्रधानमंत्री हिंदू मुस्लिम की बात कर रहे हैं। यहां 3जी नेटवर्क भी नहीं आ रहा है, और ये हिंदू मुस्लिम की बात कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि हम चाहते हैं कि भारत दुनिया का सबसे अच्छा देश बने, अमरीका से भी आगे जाए, विकास तकनीक में भारत अमरीका, इंग्लैंड से आगे जाए, दुनिया का नंबर एक देश बने। क्या यह देश सबसे अच्छा देश हिंदू मुस्लिम के जरिये बनेगा। मैं उम्र, अनुभव, पद सभी तरह से प्रधानमंत्री से छोटा हूं, उनसे विनम्रता से पूछना चाहता हूं कि क्या भारत हिंदू मुस्लिम से नंबर एक बनेगा। ये मेरा दर्द है। देश को नंबर एक बनाने का एक ही रास्ता है- शिक्षा। मैं दिल से बोलता है। भारत के लोग इस पृथ्वी के सबसे इंटेलीजेंट लोग हैं। हमारे देश के लोग अमरीका, लंदन, फ्रांस जाते हैं किसी भी कंपनी में देख लो सबसे टॉप पर भारतीय बैठा मिलेगा। देश के लोगों को गंदी राजनीति के जरिये अनपढ़ बना रखा है, ये सबसे इंटैलीजेंट हैं। चाहे कोई बच्चा हिंदू, मुस्लिम, क्रिश्चन, सिख, बौद्ध, जैन कहीं भी पैदा हुआ, तो उसे दुनिया की सबसे बेहतरीन शिक्षा देनी की जिम्मेदारी सरकार की होगी, तभी यह देश नंबर वन बनेगा। पिछले 70 साल में किसी सरकार ने शिक्षा पर काम नहीं किया।
उन्होंने बताया कि पिछले तीन साल में दिल्ली में शिक्षा में ऐसा काम किया है, कि पूरे देश में लोग कह रहे हैं कि सरकार स्कूल प्राइवेट स्कूल से अच्छे हैं। लोग अपने बच्चों को प्राइवेट स्कूल से निकालकर सरकारी स्कूल में पढ़ा रहे हैं। दिल्ली में आज कोई भी बच्चा पैदा होता है, तो उसे सबसे अच्छी शिक्षा देते हैं। 15 साल में अगर सरकार स्कूल ठीक नहीं कर पाएं शिवराज सिंह तो या तो करना नहीं चाहते हैं, या फिर हो नहीं रहा। उन्होंने बताया कि दिल्ली में सबसे सस्ती बिजली दी जा रही है। उन्होंने कहा कि हम सिखाने के लिए तैयार हैं भाजपा सरकार को कि कैसे बिजली सस्ती होती है। नहीं तो आलोक अग्रवाल आकर सस्ती कर देंगे।
उन्होंने मोहल्ला क्लिनिक के बारे में बताया कि गरीबों के लिए एयर कंडीशंड मोहल्ला क्लीनिक में इलाज फ्री है। इसे देखने दुनिया के छह बड़े नेता इसे देखने दिल्ली आ रहे हैं। अमरीका से लोग आ रहे हैं दिल्ली के इलाज के मॉडल को देखने 6 सितंबर को आ रह हैं। इनमें संयुक्त राष्ट्र के पूर्व महासचिव कोफी अन्नान और बान की मून, नार्वे के पूर्व प्रधानमंत्री इनमें शामिल हैं। भारत को दुनिया का नंबर एक देश बनाने का सपना दिल्ली से शुरू हो गया है।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री कहते हैं, भाजपा हिंदुओं की पार्टी है, तो हिंदुओं के बच्चों को ही नौकरी दिला दो, उन्हें ही अच्छी शिक्षा दिला दो। प्रधानमंत्री सिर्फ लड़ाने के लिए हिंदू मुस्लिम करते हैं। इस देश की जनता रोटी, बिजली, पानी, सड़क चाहती है, उसकी बात करो। हमें राजनीति नहीं करनी नहीं आती। 24 घंटे सोते जागते केवल देश के लिए सोचते हैं।
Posted in: bhopal news, Uncategorized, देश, मध्य प्रदेश, मेरा मध्य प्रदेश
Tags: AAP, bhopal, bhopal khabar, bhopal khabar samachar, BJP, congress, india, Khabar madhya pradesh, khabar sabki, madhya pradesh . india, politics




Leave a Reply