-
दुनिया
-
US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
आप सांसद सुशील गुप्ता मप्र प्रवास पर पहुंचे भोपाल
आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद सुशील गुप्ता अपने तीन दिवसीय मध्य प्रदेश प्रवास के लिए बुधवार को भोपाल पहुंचे। गुप्ता मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के मद्देनजर कार्यकर्ताओं से मुलाकात के अलावा गोविंदपुरा, सीहोर, भोपाल मध्य, नरसिंहगढ़ और हुजूर में आमसभाओं को संबोधित करेंगे।
गुप्ता के कार्यक्रम की जानकारी देते हुए आप के प्रदेश संगठन मंत्री पंकज सिंह ने बताया कि सांसद गुप्ता बुधवार दोपहर भोपाल पहुंचे हैं। उन्होंने प्रदेश कार्यालय में कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। इसके बाद वे देर शाम गोविंदपुरा में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे। इस दौरान वे चुनावी रणनीति पर बातचीत करेंगे। 25 अक्टूबर को दोपहर 1 बजे श्री गुप्ता सीहोर विधानसभा के बड़ा बाजार में रैली में शामिल होंगे एवं इसके बाद जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद वे देर शाम भोपाल की मध्य विधानसभा में शाम 7 बजे शब्बन चौराहे पर नुक्कड़ सभा को संबोधित करेंगे। 26 अक्टूबर को दोपहर 12 बजे वे नरसिंहगढ़ विधानसभा में जनसभा को संबोधित करेंगे और शाम 6.30 बजे भोपाल की हुजूर विधानसभा के बीमाकुंज मार्केट में नुक्कड़ सभा करेंगे।




Leave a Reply