आप के मध्य विधानसभा भोपाल के प्रत्याशी फ़राज़ खान के नेतृत्व में वार्ड कार्यालय का घेराव

आम आदमी पार्टी मध्य विधानसभा के प्रत्याशी श्री फ़राज़ खान के नेतृत्व में वार्ड क्रमांक 51 के बाबा नगर के रहवासियों ने वार्ड 51 में रैली निकाल कर नगर निगम के वार्ड कार्यालय का घेराव किया। विगत कई वर्षों से बाबा नगर के रहवासी पेयजल की समस्या से जूझ रहे है जिसका निराकरण आज तक क्षेत्रीय पार्षद व नगर निगम भोपाल के अध्यक्ष सुरजीत सिंह चौहान व विधायक सुरेंद्रनाथ सिंह द्वारा आजतक नही किया गया है जिससे रहवासियों में भारी आक्रोश व्याप्त है इस घेराव के दौरान विधायक प्रत्याशी श्री फ़राज़ खान ने कहा कि मध्य विधानसभा के विधायक सुरेन्द्रनाथ सिंह अपने क्षेत्र में पूर्णतः निष्क्रिय है जिससे मध्य विधानसभा में विकास के कार्य ठप्प पड़ गए है, वार्ड 51 नगर निगम भोपाल के अध्यक्ष सुरजीत सिंह चौहान का वार्ड है परंतु क्षेत्र की जनता पीने के पानी को भी तरस रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today