-
दुनिया
-
बागेश्वर सरकार की ज़िंदगी पर शोध करने पहुची न्यूजीलैंड के विश्वविद्यालय की टीम
-
Rahul Gandhi ने सीजफायर को BJP-RSS की सरेंडर की परंपरा बताया, कहा Modi करते हैं Trump की जी हुजूरी
-
ऑपरेशन सिंदूर ने बताया आतंकवादियों का छद्म युद्ध, प्रॉक्सी वॉर नहीं चलेगा, गोली चलाई जाएगी तो गोले चलाकर देंगे जवाब
-
मुंबई-दिल्ली एक्सप्रेस-वे पर कामलीला, नेताजी की महिला शिक्षक मित्र संग आशिकी का वीडियो वायरल
-
शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने कहा आंबेडकर संविधान जलाना चाहते थे, मनुस्मृति को तो गंगाधर सहस्त्रबुद्धे ने जलाया
-
आनंदीबेन पटेल विज्ञान मेला का शुभारंभ करेंगी

राज्यपाल आनंदीबेन पटेल 9 फरवरी को सुबह 11 बजे विज्ञान मेला का शुभारंभ करेंगी। इस दौरान राजस्व विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री श्री उमाशंकर गुप्ता मौजूद रहेंगे। मध्यप्रदेश विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद् तथा विज्ञान भारती के संयुक्त तत्वावधान में सातवाँ भोपाल विज्ञान मेला 9 से 12 फरवरी तक भेल दशहरा मैदान में लगाया जायेगा। इस मेले का उद्देश्य विद्यार्थियों और आम लोगों में कॅरियर की भावी संभावनाओं से अवगत कराना, प्राचीन भारत में विज्ञान और भारतीय वैज्ञानिकों की उपलब्धियाँ, देश में अनुसंधान एवं विकास के प्रयासों तथा आम लोगों में वैज्ञानिक सोच का विस्तार करना है।
मेले के मुख्य आकर्षण आधुनिक विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी में हुई उन्नति और बाँस, माटी शिल्प एवं धातु विज्ञान की कला-कृतियों का प्रदर्शन भी रहेगा। नवाचारों को दर्शाने वाला विशेष पेवेलियन, बच्चों के लिये विभिन्न प्रतियोगिताएँ, देश के प्रसिद्ध वैज्ञानिकों से संवाद, सेमीनार, व्याख्यान और विचारोत्तेजक सत्र, पर्यावरण जागरूकता पर केन्द्रित पेवेलियन और सांस्कृतिक कार्यक्रम हैं।
इस बार मेले में अनेक नये कार्यक्रमों की शुरूआत की जायेगी। ‘विज्ञान एवं आध्यात्म” पर विशेष सत्र होगा तथा विश्व प्रसिद्ध पर्यावरणविद् पद्मभूषण श्री चण्डी प्रसाद भट्ट का व्याख्यान भी होगा। औषधीय वनस्पतियों, एग्री टेक और हेल्थ पेवेलियन रहेगा। स्टार्ट-अप इण्डिया, मेक-इन-इण्डिया सहित शासकीय योजनाओं की जानकारी भी दी जायेगी। प्रतिदिन ‘जन-जन के लिये विज्ञान” कार्यक्रम होगा।
मेले में पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय, भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो), एनएचडीसी, आईसीएआर, सीएसआईआर, डीआरडीओ, भारत सरकार का आयुष मंत्रालय (पाँचों विभाग), भेल, कोल इण्डिया लिमिटेड, ब्रह्मोस एरो स्पेस, शासन के विभिन्न विभाग, टाटा, एनपीसीआईएल, एनटीपीसी सहित 124 संस्थान भागीदारी करेंगे। इस वर्ष विज्ञान प्रतिभा सम्मान प्रो. एम. जगदेश कुमार, कुलपति जेएनयू को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिये प्रदान किया जायेगा। इसके अतिरिक्त एक्सपो अवार्ड भी प्रदान किये जायेंगे। प्रतिदिन सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होंगे। विज्ञान मेले की शुरूआत वर्ष 2012 में हुई थी। तब से लेकर अभी तक प्रति वर्ष यह आयोजित हो रहा है।
Leave a Reply