-
दुनिया
-
UNO के आह्वान पर JAYS ने मनाया विश्व आदिवासी दिवस, जल, जंगल और जमीन के प्रति जागरूक हुए आदिवासी
-
बागेश्वर सरकार की ज़िंदगी पर शोध करने पहुची न्यूजीलैंड के विश्वविद्यालय की टीम
-
Rahul Gandhi ने सीजफायर को BJP-RSS की सरेंडर की परंपरा बताया, कहा Modi करते हैं Trump की जी हुजूरी
-
ऑपरेशन सिंदूर ने बताया आतंकवादियों का छद्म युद्ध, प्रॉक्सी वॉर नहीं चलेगा, गोली चलाई जाएगी तो गोले चलाकर देंगे जवाब
-
मुंबई-दिल्ली एक्सप्रेस-वे पर कामलीला, नेताजी की महिला शिक्षक मित्र संग आशिकी का वीडियो वायरल
-
अशोक सोहनी संघ के मध्य क्षेत्र के संघचालक निर्वाचित

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के मध्य क्षेत्र (मध्यप्रदेश एवं छत्तीसगढ़) का तीन दिवसीय कार्यकर्ता बैठक 13 जनवरी को विदिशा में सम्पन्न हुई। बैठक में सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत ने विभिन्न विषयों पर कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया। इस अवसर पर संघ के मध्य क्षेत्र के निर्वाचन भी सम्पन्न हुए। इसमें अशोक सोहनी मध्य क्षेत्र के संघचालक सर्वसम्मति से पुनः निर्वाचित हुए। सोहनी उज्जैन के निवासी हैं। निर्वाचन की कार्यवाही सह प्रान्त संघचालक मध्यभारत श्री अशोक पांडेय ने सम्पन्न कराई। निर्वाचन के बाद क्षेत्र संघचालक सोहोनी ने क्षेत्र कार्यकारिणी की घोषणा की, जिसमें क्षेत्र कार्यवाह माधव विद्वान्स और सह क्षेत्र कार्यवाह हेमन्त मुक्तिबोध को बनाया गया है। मुक्तिबोध इससे पूर्व मध्यभारत के सह प्रान्त कार्यवाह के दायित्व का निर्वहन कर रहे थे। इसके साथ ही शारीरिक शिक्षण प्रमुख प्रवीण गुप्त, बौद्धिक शिक्षण प्रमुख विलास गोले, व्यवस्था प्रमुख अनिल तामडू, प्रचारक प्रमुख शिवराम समदरिया, सेवा शिक्षण प्रमुख गोरेलाल बारछे, सह सेवा शिक्षण प्रमुख अशोक अग्रवाल, संपर्क प्रमुख अनिल डागा, प्रचार प्रमुख नरेंद्र जैन, धर्म जागरण प्रमुख रेवाराम कुमरावत, ग्राम विकास प्रमुख प्रदीप पांडेय की घोषणा की गई।
Leave a Reply