अविश्वास प्रस्ताव की ग्राह्यता पर सदन में हंगामा, फोटो सेशन आगे बढा

चौदहवीं विधानसभा के अंतिम मानसून सत्र के पहले दिन कांग्रेस विधायक दल द्वारा सरकार के खिलाफ लाया गया अविश्वास प्रस्ताव की ग्राह्यता पर सत्ता पक्ष और प्रमुख विपक्षी दल कांग्रेस के विधायकों में जमकर तकरार हुई। हंगामे के बीच संसदीय कार्य मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह पर आरोप लगाया कि न तो वे पार्टी संभाल पा रहे न परिवार तो सिंह ने कहा कि इधर-उधर की बातें करके सरकार चर्चा से भागने का प्रयास कर रही है।अविश्वास प्रस्ताव की ग्राह्यता को लेकर सदन में संसदीय कार्य मंत्री के अलावा सरकार की तरफ से मंत्री गौरीशंकर शेजवार, कांग्रेस की तरफ से रामनिवास रावत, बाला बच्चन ने अपनी बात रखी। मिश्रा ने कहा कि अविश्वास प्रस्ताव में ज्यादातर मुद्दे वे हैं जो सदन में पहले कभी न कभी उठाए जा चुके हैं तो रावत ने नियम-प्रक्रियाओं का हवाला देते हुए यह बताने का प्रयास किया कि सदन में पहले पूछे गए सवाल या मुद्दों को भी अविश्वास प्रस्ताव में शामिल किया जा सकता है। अविश्वास प्रस्ताव की ग्राह्यता पर सोमवार को व्यवस्था नहीं दी गई बल्कि विधेयक और अनुपूरक बजट सदन में पेश कर दिए गए। इससे विपक्ष को सत्र को जल्द समाप्त करने की आशंका हुई।
फोटो सेशन पर काग्रेस की चेतावनी से बदला फैसला
चौदहवीं विधानसभा के यादगार फोटो सेशन को लेकर विधानसभा ने जब सभी विधायकों को 26 जून को सुबह बुलाया तो कांग्रेस विधायकों की यह आशंका बलवती हो गई कि सत्र को पांच दिन की जगह और भी पहले समाप्त किया जा सकता है। इसको लेकर कांग्रेस विधायक दल ने फोटो सेशन के बहिष्कार का पत्र विधानसभा अध्यक्ष को दे दिया। पत्र मिलने के बाद विधानसभा सचिवालय में हडकंप सा मच गया। विधानसभा अध्यक्ष-प्रमुख सचिव की सरकार में कई मंत्रियों से बातचीत हुई। बाद में फैसला हुआ कि 26 जून के फोटो सेशन की तारीख को आगे बढ़ाया जाता है। हालांकि इसमें तारीख नहीं दी गई लेकिन 27 या 28 जून को फोटो सेशन बुलाए जाने की संभावना जताई गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today