-
दुनिया
-
US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
अमृतसर रेल हादसे में मारे गये लोगों को दीप जलाकर श्रद्धांजलि
अमृतसर में रेलवे पटरी पर खड़े होकर रावण दहन देख रहे लोगों को दो यात्री ट्रेनें काटती हुई निकल गईं जिससे 61 लोगों की मौत हो गई। इस घटना में मृत लोगों की आत्माओं को शांति प्रदान करने के लिए भोपाल के शहीद गेट पर मोमबत्तियां जलाकर श्रद्धांजलि दी गई। वहीं, इस घटना पर रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष अश्विन लोहानी ने रेल कर्मचारियों को बरी कर दिया है। उन्होंने कहा कि घटना में रेलकर्मियों को कोई दोष नहीं है। मामले की कोई जांच नहीं कराई जाएगी। लोहानी ने फेसबुक पर भी घटना में रेलकर्मियों का कोई कसूर नहीं होने की बात पोस्ट की है। भोपाल के शहीद गेट पर आरिफ मसूद फैन्स क्लब द्वारा बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा होकर आरिफ मसूद के नेतृत्व में अमृतसर रेल हादसे में मारे गये लोगों को दीप जलाकर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। मसूद ने इस दुखद घटना पर अपना दुख व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसी घटना से पूरे देश में शोक की लहर है इस दुख की घड़ी में सभी दुखी परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए मृतकों को दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की।




Leave a Reply