-
दुनिया
-
US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
अमित शाह 9 को ग्वालियर और चंबल संभाग में
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह 9 अक्टूबर को ग्वालियर और चंबल संभाग के प्रवास पर आयेंगे। वे शिवपुरी, गुना और ग्वालियर के विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेंगे।भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद राकेश सिंह ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री शाह 9 अक्टूबर को प्रातः 11 बजे वायुयान से ग्वालियर एयरपोर्ट पहंुचेंगे। वे एयरपोर्ट से हेलिकाॅप्टर द्वारा शिवपुरी पहुंचेंगे। वे 11.45 बजे शिवपुरी के तात्याटोपे स्मारक पहुंचकर माल्यार्पण करेंगे तत्पश्चात् पोलोग्राउंड पहुंचेंगे। जहां ग्वालियर एवं चंबल संभाग के कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करेंगे। तत्पश्चात शिवपुरी से हवाई मार्ग द्वारा गुना के लिए प्रस्थान करेंगे। दोपहर 2.30 बजे गुना में रोड शो करेंगे। गुना से चलकर आप लगभग 5.15 बजे ग्वालियर पहंुचेंगे और फूलबाग पहुंचकर रानी लक्ष्मीबाई की समाधि पर पुष्पांजलि अर्पित करेंगे। यहां से 6.45 पर छत्री स्थित राजमाता सिंधिया की छत्री पर पुष्पांजलि अर्पित करेंगे। राष्ट्रीय अध्यक्ष सायं 7.30 बजे युवा सम्मेलन को संबोधित करेंगे।




Leave a Reply