अनुपूरक अनुमान बजट को कैबिनेट की मंजूरी

विधानसभा के मानसून सत्र से पहले मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक हुई|  बैठक में अनुपूरक अनुमान बजट को कैबिनेट ने मंजूरी दे दी है| इसके अलावा कैबिनेट में कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर चर्चा हुई| बैठक में लिए गए निर्णयों की जानकारी सरकार के प्रवक्ता और जनसम्पर्क मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने दी|

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे को लेकर भी बैठक में चर्चा हुई| मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने बताया पीएम मोदी विकास पर्व की शुरुआत करने मप्र आ रहे है | सिंचाई योजना के विजन डॉक्यूमेंट का लोकार्पण करेंगे, विकास पर्व के तहत होने वाले कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री मौजूद रहेंगे| अलग अलग दिन अलग-अलग विभाग के कार्यक्रम में शामिल होंगे| केंद्रीय मंत्री राधामोहन सिंह, ऑर के सिंह, राजनाथ सिंह, नितिन गडकरी मप्र आएंगे|

इन प्रस्तावों पर भी लगी मुहर

-धार जिले की सड़क परियोजना को कैबिनेट ने दी प्रशासकीय स्वीकृति

-विज्ञान प्रौद्योगिकी विभाग की कई योजनाओं को कैबिनेट ने दी मंजूरी

-खण्डवा दतिया और छिंदवाड़ा मेडिकल कालेज के लिए कैबिनेट ने दी प्रशासकीय मंजूरी

-सीएम फ्लैगशिप योजनाओ के तहत महिला सेल्फ हेल्प ग्रुप को लोन देने की मंजूरी

-राजमार्ग के निर्माण के प्रस्ताव को मंजूरी

-छिंदवाड़ा मेडिकल कॉलेज के भवन निर्माण को मंजूरी

-कई मेडिकल कालेजों के लिए राशि मंजूर

-बैरसिया में दलित किसान की मौत के मामले में नरोत्तम मिश्रा ने कहा सरकार कार्रवाई कर रही है| दोषियों पर सख्त कार्रवाई होगी|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today