-
दुनिया
-
US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
अटलजी के अस्थि कलश भोपाल पहुंचा, ग्वालियर में श्रद्धांजलि सभा
पूर्व प्रधानमंत्री अटलबिहारी बाजपेयी के अस्थि कलश बुधवार को दिल्ली में भावुक समारोह में भाजपा के प्रदेश अध्यक्षों को सौंपे गए। इन अस्थि कलशों को विभिन्न राज्यों की पवित्र नदियों में विसर्सित किया जाएगा। वहीं ग्वालियर में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने एक श्रद्धांजलि सभा में कहा कि अटलजी के के व्यक्तित्तव और कृतित्व से ग्वालियर का नाम पूरे विश्व में अलौकित हुआ है।दिल्ली में बुधवार को सुबह सभी राज्यों की भाजपा प्रदेश इकाइ के अध्यक्ष व अन्य पदाधिकारी अटलजी के अस्थि कलश लेने के लिए दिल्ली बुलाया गया था। इस भावुक समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह एवं गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने भाजपा के मध्यप्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह जी को अटल जी के अस्थि कलश सौपे। पर इस अवसर पर प्रदेश मंत्रिमंडल के सदस्य रामपाल सिंह पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष रामेश्वर शर्मा प्रदेश महामंत्री बीडी शर्मा, कार्यालय मंत्री राजेंद्र सिंह आदि उपस्थित थे। भोपाल आए अटलजी के अस्थि कलश को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने हाथों में लेकर फूलों की सजा एक गाड़ी में रखा और पूरे रास्ते अस्थि कलश पर फूलों की बारिश होती रही।
अटलजी का व्यक्तित्व अद्भूत
मुख्यमंत्री ने स्व. अटल बिहारी वाजपेयी को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि अटलजी का व्यक्तित्व अद्भुत था। उनसे जो भी मिलता था, वह उनका हो जाता था। उनकी कमी हमें हमेशा खलेगी। मुख्यमंत्री ने आज ग्वालियर में फूलबाग मैदान में स्व. श्री अटल बिहारी वाजपेयी की श्रद्धांजलि सभा में यह बात कही। चौहान ने कहा कि वाजपेयी ने अपने व्यक्तित्व और कृतित्व से ग्वालियर का नाम पूरे विश्व में आलोकित किया।
केन्द्रीय पंचायती राज मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने कहा कि मैं भाग्यशाली हूँ कि मुझे स्व. अटलजी का सानिध्य प्राप्त हुआ। अटलजी का व्यक्तित्व अपने आप में एक विचार था। तोमर ने कहा कि अटल जी के अपनत्व के कारण जो भी उनसे मिलता था, उनका हो जाता था। नगरीय विकास एवं आवास मंत्री श्रीमती माया सिंह ने कहा कि स्व. अटल जी ने राजनीति की सीमाओं से हटकर लोगों के दिलों में अपना स्थान बनाया। वे मध्यप्रदेश के लाल थे। इसका हमें गर्व है। वे व्यक्ति नहीं एक विचार थे। उच्च शिक्षा मंत्री जयभान सिंह पवैया ने कहा कि स्व. अटल जी एक व्यक्ति न होकर एक हस्ती थे और उनकी हस्ती को कभी मिटाया नहीं जा सकता। हमें गर्व है कि स्व. अटल जी ग्वालियर के सपूत थे। उनके कारण ही विश्व भर में ग्वालियर की पहचान स्थापित हो सकी। नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा मंत्री नारायण सिंह कुशवाह ने कहा कि स्व. श्री अटलजी के भाषण सुन-सुनकर ही मेरे जैसे अनेक युवा राष्ट्र प्रेम की मुख्य-धारा से जुड़े।
सांसद अनूप मिश्रा ने कहा कि स्व. अटल बिहारी वाजपेयी मेरे परिवार के मुखिया थे। उन्होंने मुझे राजनीति का क, ख, ग सिखाया। स्व. अटल जी ने जीवन भर राष्ट्रहित को ही अपना जीवन माना। स्व. अटल जी ने पूरे विश्व में लोकतंत्र में सबको साथ लेकर चलने का उदाहरण प्रस्तुत किया।
राज्यसभा सांसद श्री प्रभात झा ने कहा कि मैं खुशनसीब हूँ कि मुझे स्व. श्री अटलजी के साथ कार्य करने का सौभाग्य मिला। स्व. अटल जी महान व्यक्तित्व के धनी थे। उनकी सहृदयता के सभी कायल थे। स्व. श्री अटलजी ने देश को एक नई ऊँचाई तक पहुँचाया। उनके द्वारा किए गए कार्यों को कभी भुलाया नहीं जा सकता। महापौर विवेक नारायण शेजवलकर ने कहा कि स्व. अटल बिहारी वाजपेयी सम्पूर्ण जीवन देश सेवा में लगे रहे। उनके बताए मार्ग पर हम सब कार्य करें, यही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष और सांसद राकेश सिंह ने कहा कि अटल जी ने राजनीति की सीमा से हटकर लोगों के दिलों में स्थान बनाया। वे मध्यप्रदेश की माटी के लाल थे, इसका हमें गर्व है।




Leave a Reply